केरल नरबलि: पहले प्राइवेट पार्ट में डाला चाकू, फिर स्तन को काटा!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Kerala human Sacrifice News: केरल में नरबलि के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में आरोपियों ने बड़ी ही बेरहमी से महिलाओं का न सिर्फ कत्ल किया, बल्कि उनके गुप्तांगों पर चाकू से प्रहार किया। इतना ही नहीं आरोपियों ने एक महिला के तो स्तन तक काट डाले। एक महिला के शरीर के 56 टुकड़े किए गए। नरबलि की ये कहानी सुनकर हर कोई हैरत में है। जांच में ये बात सामने आई है कि इस मामले में दोनों महिलाओं को वेश्यावृत्ति का आफर देकर फंसाया गया था।

पद्मा का ऐसा हुआ था कत्ल ?

56 टुकड़े किए

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

साजिश के तहत मृतक महिला पद्मा को पथनमथिट्टा ले जाया गया। उसे आरोपी शफी अपने साथ लेकर आया था। शफी ने पद्मा से कहा था कि अगर वो वेश्यावृत्ति करती है तो उसे 15 हजार रुपए मिलेंगे। इसके लिए पद्मा तैयार हो गई थी। घर पहुंचने पर पद्मा ने पैसे मांगे। इसके बाद दोनों में बहस हो गई। इसी दौरान आरोपी ने पद्मा का गला दबा दिया। इसके बाद शफी ने फिर उसके गुप्तांगों में चाकू डाल दिया और बाद में उसका गला काट दिया। तीनों आरोपियों ने उसके शरीर को 56 टुकड़ों में काट दिया और टुकड़ों को पहले से तैयार गड्ढे में डाल दिया।

इस तरह की मारी गई दूसरी महिला !

ADVERTISEMENT

दूसरी मृतक महिला का नाम रोसेलिन था। रोसेलिन को यह कहते हुए पत्तनमथिट्टा में दंपति के घर ले जाया गया था कि उन्हें ब्लू फिल्मों में अभिनय करना है। इसके लिए उसे 10 लाख रुपये आफर किए गए। महिला के हाथ और पैर बिस्तर से बांध दिए और ये कहा कि यह ब्लू फिल्म शूट का हिस्सा है। आरोपी लैला ने महिला के गुप्तांगों में चाकू डाला और बाद में उसका गला काट दिया। दूसरे आरोपी भागवल ने उसके स्तन काटकर सुरक्षित रख लिए। तीनों आरोपियों ने बाद में शव के टुकड़े-टुकड़े कर पहले से तैयार गड्ढे में डाल दिए।

ADVERTISEMENT

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT