6 घंटे के लिए बनी सुहागन फिर खुद पोंछ डाला अपनी मांग का सिंदूर

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

JHARKHAND CRIME NEWS

ये पूरा मामला झारखंड के गढ़वा के बरडीहा तहसील के मझिगवां गांव का है।यहां पर एक लड़का किसी के मकान में चोरी छिपे घुस रहा था। इस घर का मालिक था तेतरी कुंवर, किसी के घर में चोरी छिपे दाखिल होने की खबर तेतरी को लग गई और उसने शोर मचा दिया।

शोर सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और लोग चोर के पीछे भाग खड़े हुए। थोड़ी दूर जाकर ही लोगों ने उस चोर को भी दबोच लिया। उसकी पिटाई की तो मालूम चला कि वो चोर नहीं बलकि आशिक है और वो तेतरी कुंवर की बेटी से रात में चोरी छिपे मिलने पहुंचा था। उसने ये भी कहा कि वो तेतरी की बेटी से प्यार करता है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

तेतरी ने अपनी बेटी को बुलाकर इस बारे में पूछा तो उसने भी अपने प्यार का इजहार कर डाला। रात भर लड़के को गांव में ही रखा गया और सुबह उसके परिवार को इस बात की इत्तिला दी गई। लड़के का परिवार भी अब मझिगवां गांव में आ गया। बड़े बुजुर्ग बैठे और तय किया गया कि दोनों की शादी करा दी जाए।

लड़का और लड़की तो पहले से ही राजी थे अब घरवाले भी राजी हो गए तो दोनों की शादी करा दी गई। इस शादी में गांव के सभी लोग शरीक हुए। इस शादी से दोनों परिवारों के अलावा लड़का और लड़की भी खुश थे। अचानक ये हैप्पी एंडिंग वाली कहानी में पुलिस की एंट्री हो गई।

ADVERTISEMENT

जोधपुर : शादी से 15 दिन पहले दोस्त की गर्लफ्रेंड के साथ भाग गया दूल्हा, दुल्हन ने थाने में जड़ा थप्पड़

किसी ने इस शादी की सूचना बरडीहा थाना पुलिस को दे दी। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को थाना में बुलाया। जांच के दौरान पता चला कि लड़की की उम्र 19 साल है और लड़के की 16 साल। इस हिसाब से लड़का नाबिलग था और ये शादी कानून की नजर में मान्य नहीं है।

ADVERTISEMENT

इसके बाद मां और जीजा के कहने पर लड़की ने अपने ही हाथों से थाना परिसर में ही अपनी मांग में लगे सिंदूर को धो डाला। इसके बाद पुलिस ने नाबालिग लड़के को उसके पिता को सौंप दिया गया जबकि लड़की को उसकी मां के साथ घर भेज दिया गया।

शादी का कार्ड देने आए नकली रिश्तेदारों ने दिया लूट की असली वारदात को अंजाम स्मार्टफोन खरीदने के लिए बीवी को ही बेच डाला, 2 महीने पहले ही हुई थी शादी!बीवी की दूसरी शादी कराने के लिए पति ने खुद ही चला दी रिश्ते की बात, पुलिस ने किया गिरफ़्तार

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT