Uttar Pradesh News: दो मोटरसाइकिलों के बीच हुई टक्कर में चार लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने व्यक्त किया शोक

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

Uttar Pradesh News: सम्भल (Sambhal) जिले के नखासा क्षेत्र में दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई तथा दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ने रविवार को बताया कि नखासा थाना क्षेत्र के सम्भल-हसनपुर मार्ग पर शनिवार देर रात दो तेज रफ्तार मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर हो गई। दोनों पर तीन-तीन लोग सवार थे।

उन्होंने बताया कि इस घटना में पुष्पेंद्र (24), उमेश (25), सुरेंद्र (26) और योगेश (25) की मौत हो गयी जबकि बंटी (25) तथा रविकांत (24) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों का पोस्टमार्टम कराया है।

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

इस बीच, राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को दुर्घटना में घायल लोगों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT