यूट्यूब ने चाहत फतेह अली खान के 'Bado Badi' के खिलाफ एक्शन क्यों लिया? बिलखकर रोए पाकिस्तानी सिंगर

Chahat Fateh Ali Khan: हाल ही में एक अपडेट से पता चला है कि उनके यूट्यूब चैनल से गाना हटा दिया गया है. इसके बाद चाहत फतेह अली खान का रिएक्शन भी सामने आया जिसमें वह रोते हुए नजर आए.

CrimeTak

• 12:13 PM • 08 Jun 2024

follow google news

Chahat Fateh Ali Khan: पाकिस्तानी सिंगर चाहत फतेह अली खान का गाना 'बढ़ो बड़ी' हाल के महीनों में सोशल मीडिया पर खूब पॉपुलर हुआ है. उनकी अनोखी सिंगिंग और म्यूजिक वीडियो ने नेटिज़न्स का ध्यान खींचा और जल्द ही यह गाना बड़े मीम्स का हिस्सा बन गया. हालांकि, हाल ही में एक अपडेट से पता चला है कि उनके यूट्यूब चैनल से गाना हटा दिया गया है. इसके बाद चाहत फतेह अली खान का रिएक्शन भी सामने आया जिसमें वह रोते हुए नजर आए. आइए जानते हैं कैसे शुरू हुआ यह पूरा मामला और आगे क्या हुआ.

'बदो बदी' हुआ यूट्यूब से डिलीट

चाहत फतेह अली खान का गाना 'बढ़ो बड़ी', जिसमें उनके साथ मॉडल वजदन राव हैं, रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सोशल मीडिया पर कंटेंट क्रिएटर्स ने इस गाने को लेकर कई रील और मीम्स बनाए. भारतीय और पाकिस्तानी सेलिब्रिटी भी इस गाने पर रील बनाकर शेयर कर रहे थे. लोगों को गाना काफी पसंद आया और यह पॉपुलर मीम्स का विषय बन गया. चाहत के गाने के अनोखे अंदाज ने उन्हें रातों-रात स्टार बना दिया.

मिल चुके थे 28 मिलियन व्यूज 

लेकिन जिस तरह लोगों ने चाहत की सिंगिंग का मजाक उड़ाया, उसी तरह उनके कुछ और गाने भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए. रिपोर्ट के मुताबिक, यूट्यूब पर कॉपीराइट उल्लंघन की शिकायत के बाद इस गाने को हटा दिया गया है. कहा जा रहा है कि गाने के बोल नूरजहां की 1973 में आई फिल्म 'बनारसी ठग' के गाने से मिलते-जुलते थे. इस गाने को एक महीने में यूट्यूब पर 128 मिलियन से ज्यादा बार देखा गया था. गाना हटाए जाने के बाद चाहत फतेह अली खान की रोती हुई एक फोटो भी सामने आई थी.

लॉकडाउन के दौरान मशहूर हुए चाहत फतेह अली खान पिछले दो महीनों में सोशल मीडिया पर लोकप्रियता के शिखर पर पहुंच गए. उनके गानों पर हजारों वायरल रील और मीम्स बनाए गए. उनके चाहने वालों को दुख है कि 'बढ़ो बड़ी' को यूट्यूब से हटा दिया गया है लेकिन उम्मीद है कि वह जल्द ही और बेहतरीन गाने लेकर आएंगे.

    follow google newsfollow whatsapp