रमेश चन्द्रा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Uttarakhand News : बेटे ने कर ली सौतेली मां से शादी! शिकायत लेकर थाने पहुंचा पिता
Uttarakhand News : बेटे ने कर ली सौतेली मां से शादी! शिकायत लेकर थाने पहुंचा पिता do read more and latest crime stories at crime tak website.
ADVERTISEMENT

19 May 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:18 PM)
Uttarakhand crime news : एक शख्स को शादी के लिए कोई और लड़की नहीं, बल्कि अपनी मां ही मिली। उसने अपनी सौतेली मां से ब्याह रचा लिया। अब बवाल खड़ा हो गया। बात है उत्तराखंड (Uttarakhand) के उधम सिंह नगर (Udham Singh Nagar) जिले की। यहां एक युवक ने अपनी सौतेली मां से ही शादी कर ली। इस सिलसिले में महिला के पति ने थाने में शिकायत दी है। पूरे मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENT
क्यों की अपनी ही मां से शादी ?
यह मामला जिले की कोतवाली बाजपुर का है। यहां पीड़ित शख्स ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसने 11 साल पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उसके दो बेटे हैं। दूसरी शादी के बाद उसके दोनों बेटे उसे छोड़कर चले गए। दूसरी पत्नी से तीन बच्चे हुए, जिसमें दो लड़की और एक लड़का है। इस दौरान पहली पत्नी के बेटों का घर पर जाना-जाना लगा रहा।
अचानक पता कि शादी हो गई
पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी पत्नी मायके गई थी, कई दिन से लौटी नहीं तो वह उसे लेने गया। तब पता चला कि वो तो उसी के बेटे के ही साथ रह रही है। पीडि़त ने आरोप लगाया कि बेटे ने अपनी सौतेली मां के साथ ही शादी कर ली है। दोनों साथ ही रहते हैं। वह पत्नी को लेने बेटे के पास गया तो उसके साथ मारपीट की गई। पत्नी ने भी लौटने से इनकार कर दिया। अब मामले की जांच की जा रही है।
ADVERTISEMENT
