Noida Crime News: उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के सेक्टर-39 थाना क्षेत्र की सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली एक इंजीनियर युवती ने शुक्रवार रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोप लगाया कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार किया।
शादी का झांसा देकर इंजीनियर युवती से बलात्कार, गुपचुप की दूसरी लड़की से शादी
Noida Crime News: इंजीनियर युवती ने शुक्रवार रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कर आरोप लगाया कि एक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार किया।
ADVERTISEMENT

जांच में जुटी पुलिस
26 Aug 2023 (अपडेटेड: Aug 26 2023 4:40 PM)
शादी का झांसा देकर उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार
ADVERTISEMENT
रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी ने युवती को धोखा देकर दूसरी शादी कर ली और जब युवती ने इस बात का विरोध किया तो उसने उसे अपशब्द कहे और धमकी दी। सेक्टर-39 थाने के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाली युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि शशांक तिवारी नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई दिनों तक बलात्कार किया।
गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली
सिंह के मुताबिक, पीड़िता का आरोप है कि शशांक ने गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली और जब उसने इस बात का विरोध किया, तो उसने गाली-गलौज कर धमकी दी। सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
(PTI)
ADVERTISEMENT
