जिस दिन मणिपुर में महिलाओं की निकाली गई नग्न परेड, उसी दिन दो औरतों के साथ हुआ था गैंगरेप

अब एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, इस दिन राज्य में एक और दिल दहला देने वाली घटना घटी थी.

Crime News

Crime News

23 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 23 2023 11:55 AM)

follow google news

Manipur Violence Update: मणिपुर से वायरल हुए एक वीडियो ने पूरे देश में हंगामा मचा दिया है.वीडियो में दो महिलाओं को दर्जनों पुरुष नग्न अवस्था में घुमाते नजर आ रहे हैं. अब एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, इस दिन राज्य में एक और दिल दहला देने वाली घटना घटी थी.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो 4 मई का है. उसी दिन पूर्वोत्तर राज्य में दो और आदिवासी महिलाओं के साथ सामूहिक बलात्कार किया गया और उनकी हत्या कर दी गई.

दोनों महिलाएं कार धोने की दुकान में काम करती थीं

सामूहिक बलात्कार की शिकार दोनों महिलाएं मणिपुर के कांगपोकपी इलाके की रहने वाली थीं और इंफाल में एक कार धोने की दुकान पर काम करती थीं. 5 मई को, भीड़ ने उन्हें उनके कार्यस्थल से अपहरण कर लिया, उनके साथ सामूहिक बलात्कार किया और उन दोनों की हत्या कर दी.

इन धाराओं में केस दर्ज

घटना के बाद एक पीड़िता की मां ने 5 मई को सैकुल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने 16 मई को एफआईआर दर्ज की. इंडिया टुडे को इस मामले में एक एफआईआर की कॉपी मिली है. इसमें आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. इनमें 302 (हत्या), 375 (बलात्कार) और 366 (अपहरण) शामिल हैं.

मणिपुर में 3 मई से हिंसा जारी है

मणिपुर दो महीने से ज्यादा समय से हिंसा की आग में जल रहा है. 3 मई से कुकी और मैतेई समुदाय के लोगों के बीच चल रहा संघर्ष इतना बढ़ गया है कि इसमें अब तक 150 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है.

    follow google newsfollow whatsapp