Mumbai News: महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक घर में पानी से भरी बड़े आकार की बाल्टी में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गईपुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम को उस वक्त हुई जब बच्चा पनवेल इलाके के पलास्पे गांव स्थित अपने घर में पानी से भरी बाल्टी के पास खेल रहा था.
पानी में भरी बाल्टी में गिरने से 10 साल के मासूम की मौत
महाराष्ट्र के नवी मुंबई स्थित एक घर में पानी से भरी बड़े आकार की बाल्टी में गिरने से 10 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
ADVERTISEMENT

Crime Tak
05 Nov 2023 (अपडेटेड: Nov 5 2023 12:55 PM)
बच्चा गलती से बाल्टी में गिर गया
ADVERTISEMENT
पनवेल शहर पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने लड़के के अभिभावक द्वारा दी गई जानकारी के हवाले से कहा कि वह गलती से बाल्टी में गिर गया और उसका दम घुट गया. अधिकारी ने बताया कि इसके बाद लड़के को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया है और दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है.]
(PTI)
ADVERTISEMENT
