15 साल के लड़के को पोर्न दिखाया फिर शराब पिला 32 साल की महिला ने किया रेप, इस गलती से खुली पोल

Crimetak

31 Jan 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:35 PM)

Mumbai female rape 15 year old student : मुंबई के कल्याण में 15 साल के लड़के से 32 साल की महिला ने किया रेप. पोर्न वीडियो (Porn Video) दिखाई. शराब पिला किया सेक्स.

CrimeTak
follow google news

मुंबई कल्याण से मिथिलेश गुप्ता की रिपोर्ट

Mumbai Kalyan Rape News : मुंबई में 15 साल के एक लड़के से 32 साल की महिला ने रेप (Women Rape Student) किया. इस महिला ने उस नाबालिग लड़के को पहले हुस्न के जादू और अश्लीलता के जाल में फंसाया. ऐसा करने के लिए उस लड़के को शराब की लत भी लगा दी. शराब पिलाने के बाद वो महिला उस लड़के को पोर्न वीडियो (Porn Video) दिखाने लगी. अश्लील फिल्में दिखाते हुए वो महिला खुद अपने बदन से एक-एक करके सारे कपड़े उतार देती थी. इसके बाद उस लड़के से जिस्मानी संबंध (Sex Relation) बनाए.

यह भी पढ़ें...

इस रेप के समय को वो महिला फोन में रिकॉर्ड कर लेती थी. अब उस नाबालिग लड़के का पढ़ाई में मन नहीं लगता था. वो 9वीं का छात्र है. लेकिन घर पर पिछले कुछ समय से काफी अलग-अलग रहता था. फोन पर ज्यादा बात करने लगा था. बेटे के बदले हुए हावभाव को देख उसकी मां को शक हुआ. मां ने उसके फोन को चेक किया तो पता चला कि उसके कई अश्लील वीडियो हैं. जिसमें वो 32 साल की महिला के साथ सेक्स संबंध बना रहा है. ये देखकर लड़के की मां चौंक गईं. उन्होंने पहले उसकी काउंसलिंग कराई और पुलिस में शिकायत की. अब पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है.

नासिक की रहने वाली है आरोपी 32 साल की महिला

कल्याण पुलिस की गिरफ्त में आई महिला का नाम कीर्ति घायवटे है. वो नासिक की रहने वाली है. जबकि पीड़ित लड़का परिवार के साथ कल्याण ईस्ट में रहता है. वो 9वीं का छात्र है. परिवार में उसके साथ दादी रहती हैं. जबकि महिला नासिक में रहती है उसके दो बच्चे हैं. चूंकि लड़के की बुआ नासिक में रहती हैं तो वहीं से उसकी महिला कीर्ति से जान पहचान हो गई थी.

दो बच्चो की मां कीर्ति को 15 साल का लड़का एक बार में पसंद आ गया था. उसने सोचा कि इस लड़के को अपने जाल में फंसाकर अपनी हवस की प्यास को बुझा सकती हूं. इसलिए उसने उसे पहले शराब पीने की लत लगाई. फिर पोर्न वीडियो दिखाना शुरु किया था.

आरोप लगाया गया है कि उस महिला कीर्ति ने कई बार लड़के के साथ शारीरिक संबंध बनाए. महिला आरोपी खुद निर्वस्त्र होकर लड़के के भी कपड़े उतार देती थी. इसके बाद उसे मोबाइल फोन में गंदे वीडियो दिखाती थी. जिसे देखकर लड़का भी उत्तेजित हो जाता था तो वो महिला उसके साथ रेप करती थी.

मां ने जब बेटे का फोन चेक किया तो सच आया सामने

Mumbai Crime News : कई बार उस महिला के साथ संपर्क में आने के बाद वो लड़का कुछ अलग-थलग रहने लगा था. इसे देख मां को शक हुआ. एक दिन जब उसकी मां ने उसका मोबाइल फोन चेक किया तो उसने एक वीडियो में देखा कि वह एक महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा है. इस पूरे वाकये के बाद लड़के की मां सदमे में चली गई. उसके पैरों के नीचे की जमीन खिसक गई. जब मां ने बेटे से इस बारे में पूछा तो पूरी घटना बताई. परिवार ने उसे भिवंडी शहर के एक बाल सुधार गृह में भर्ती कराया. बाल सुधार विभाग द्वारा बच्चे की काउंसलिंग की गई. उसके बाद कल्याण के कोलसेवाडी पुलिस में मामला दर्ज कराया गया.

13 साल के छात्र से सुहागरात

    follow google newsfollow whatsapp