कमलजीत संधू के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Mohali: मोहाली वीडियो लीक पर बवाल के बाद 2 वॉर्डन सस्पेंड! 6 दिन के लिए कैंपस शटडाउन
Mohali Girls Viral Video: मोहाली में लड़कियों के वीडियो लीक होने के बाद प्रशासन ने हॉस्टल की 2 वार्डन को किया सस्पेंड, लड़कियों की नहाते समय के 50-60 वीडियो क्लिप वायरल हो गए थे Crime News on CrimeTak
ADVERTISEMENT

19 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:27 PM)
Mohali Girls MMS Leak: मोहाली में लड़कियों के वायरल वीडियो कांड के बाद अब यूनिवर्सिटी प्रशासन एक्शन में आया है। प्रशासन ने हॉस्टल की दो वार्डन को सस्पेंड कर दिया है।
ADVERTISEMENT
एक वार्डन का वीडियो रविवार को वायरल हुआ था, जिसमें गुस्से में दिख रही वार्डन हॉस्टल में आरोपी लड़की को डांटती हुई नजर आ रही थी। छात्रा ने अपने साथ रहने वाली लड़कियों की नहाते समय के 50-60 वीडियो क्लिप रिकॉर्ड करके शिमला में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड को भेज दी थी। इसके बाद उस लड़के ने कथित तौर पर वीडियो क्लिप्स सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं।
धरना समाप्त, कक्षाएं सस्पेंडस, सभी वार्डन का तबादला
Mohali MMS : प्रशासन द्वारा सभी मांगें स्वीकार करने के बाद देर रात करीब डेढ़ बजे छात्रों ने धरना खत्म कर दिया। सभी वार्डन का तबादला किया जा रहा है। इसके साथ ही हॉस्टल की टाइमिंग भी बदल गई है।
क्या था मामला ?
वीडियो लीक होने के बाद पुलिस ने पहले छात्रा को गिरफ्तार किया। इसके बाद आरोपी छात्रा के बॉयफ्रेंड सनी को गिरफ्तार किया गया। सनी के अलावा एक और 31 साल के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया। 23 साल का आरोपी सनी रोहड़ का रहने वाला है।
दूसरे आरोपी का नाम रंकज वर्मा है। पुलिस अभी भी मामले की जांच कर रही है और आरोपी महिला के फोन को फरेंसिक परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी परिसर में शनिवार की आधी रात को हंगामा मच गया था। एक छात्रा वॉशरूम के अंदर का वीडियो बना रही थी। वॉर्डन को सूचना दी गई। छात्रा को फटकार लगाई गई। छात्रा ने ये वीडियो अपने दोस्त को भेज दिया, जिसके बाद ये वायरल हुआ।
ADVERTISEMENT
