शर्त के लिए 60 साल के बुजुर्ग पी गए नाली का गंदा पानी, सरपंच ने लगाई थी शर्त, Video

शर्त के लिए 60 साल के बुजुर्ग ने लिए पी गया नाली का गंदा पानी, सरपंच ने लगाई थी शर्त, Video

CrimeTak

16 Jan 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:12 PM)

follow google news

MP Crime News: मध्य प्रदेश के विदिशा में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल वहां एक बुजुर्ग को मजाक-मजाक में नाली का पानी पीने के लिए मजबूर किया गया. घटना विदिशा के आनंदपुर थाने के जावती गांव की है. घटना तीन दिन पुरानी है और अब इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

वीडियो में यह देखा गया है कि 60 साल के पन्नालाल ने नाली का पानी अपने हाथों में उठाया और उसे पी लिया. घटना के वक्त वहां मौजूद लोगों ने पन्नालाल के पानी पीने के बाद उसे शाबाशी भी दी. बताया जा रहा है कि यह मामला विदिशा के जवती गांव के कुशवाहा इलाके का है. 14 सिकेंड के इस वीडियो में कई और लोगों की आवाज भी सुनने को मिली है.

रिपोर्ट के मुताबिक, इस मामले में गांव के सरपंच का एक प्रतिनिधि के साथ कई और युवा भी शामिल हैं. इस पर जब पन्नालाल से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वे उत्तेजित होकर नाले का पानी पी लिए थे. बताया जा रहा है कि पन्नालाल गांव के कुशवाहा इलाके से गुजर रहा था तभी उसकी सुपारी नाली के पानी में गिर गई थी.

इसके बाद पन्नालाल ने सुपारी को नाली से निकाल कर उसे साफ पानी से धो लिया था। इसके बाद ही पन्नालाल के साथ नाली के पानी पीने वाली घटना घटी है. शर्त जीतने के बाद पन्नालाल को 2000 रुपए मिल गए थे.

बुजुर्ग का कहना है कि यह पूरा मामला मजाक का है और फिलहाल किसी ने भी इस मामले में अभी तक शिकायत दर्ज नहीं कराई है. हालांकि सोशल मीडिया पर यह बहस छिड़ गई है कि क्या इतना भद्दा भी मजाक कोई कर सकता है? क्या सभ्य समाज में लोग किसी को मजाक में ऐसा कृत्य करने के लिए उकसा सकते हैं?

    follow google newsfollow whatsapp