सिमर चावला के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Kanpur MMS Case: हॉस्टल के बाहर लगी नेम प्लेट पर इस पुलिस अफसर का नाम!
Kanpur MMS Case: कानपुर में हॉस्टल की लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने हॉस्टल चलाने वाले मनोज पांडेय को गिरफ्तार कर लिया है।
ADVERTISEMENT

30 Sep 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:27 PM)
Kanpur MMS Case: कानपुर में हॉस्टल की लड़कियों का नहाते हुए वीडियो बनाने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। ये हॉस्टल मनोज पांडेय नाम का शख्स चला रहा था, उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। हॉस्टल के बाहर एक नेम प्लेट टंगी हुई थी। इस पर पुलिस अफसर का नाम था। उससे भी पूछताछ की गई है। नेम प्लेट पर एएसपी सुरेंद्र तिवारी का नाम लिखा था।
ADVERTISEMENT
बुलंदशहर के एएसपी सुरेंद्र तिवारी ने कहा, 'मेरी कोई बिल्डिंग कानपुर में नहीं है, इस बिल्डिंग से मेरा कोई लेना-देना नहीं है, मेरी कोई प्रॉपर्टी कानपुर में नहीं है।' उधर, आरोपी मनोज पांडेय का कहना है कि यह हॉस्टल शशि नौमानी का था।
क्या था मामला ?
रावतपुर थाना क्षेत्र के काकादेव इलाके के तुलसी नगर स्थित गर्ल्स हॉस्टल की लड़कियों ने हॉस्टल के एक कर्मचारी पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप लगाया था। आरोपी हॉस्टल में स्वीपर था। इस बाबत पुलिस में शिकायत की गई थी।
इस गर्ल्स हॉस्टल में 55 लड़कियां रहती हैं। जैसे ही लड़कियां एफआईआर करा कर यहां वापस लौटी तो हॉस्टल के सभी पुरुष कर्मचारी फरार मिले। कई लड़कियां हॉस्टल छोड़कर चली गईं है।
ADVERTISEMENT
