UP Crime News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चोरों ने एक बड़े नामी होटल से हाईकोर्ट जज के भाई का बैग पार कर दिया. बैग में कैश, हीरे का हार, iPhone और एक लाख रुपये नकद थे. यह वारदात उस समय हुई जब पूरा परिवार बेटे की सगाई के लिए होटल में आया था. मामला जज के रिश्तेदार का था, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया. सिविल लाइंस पुलिस के साथ ही आला अफसर भी चोरों की तलाश में जुटे हैं, लेकिन फिलहाल कोई सफलता पुलिस को नहीं मिल पाई है.
हाईकोर्ट जज के भाई का बैग होटल से चोरी, बैग में हीरों का हार, iPhone और एक लाख कैश...
हाईकोर्ट जज के भाई का बैग होटल से चोरी, बैग में हीरों का हार, iPhone और एक लाख कैश...
ADVERTISEMENT

15 May 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:18 PM)
हाईकोर्ट जज के भाई का बैग होटल से चोरी
ADVERTISEMENT
12 मई को शहर के पॉश इलाके सिविल लाइन स्थित कान्हा श्याम होटल में जज के भाई के बेटे की सगाई थी. जो अशोकनगर में रहते हैं. सगाई की रस्में चल रही थीं. इसी दौरान चोरों ने बैग पर हाथ साफ कर दिया. इसमें कैश के अलावा काफी कीमती चीजें थीं. यह सभी सामान दुल्हन को गिफ्ट के तौर पर दिया जाना था.
बैग में हीरों का हार, iPhone और एक लाख कैश था
जज के भाई की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. समारोह की वीडियोग्राफी भी हो रही थी. जब पुलिस ने वीडियो फुटेज को देखा तो उसमें एक युवक बैग लेकर जाता नजर आया. इस युवक को परिवार का कोई भी व्यक्ति पहचान नहीं सका.
हाईकोर्ट जज के भाई के बेटे की होटल में थी सगाई
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि चोर मेहमानों के साथ ही स्टेज पर मौजूद था. वह काफी देर तक परिजनों के इर्द-गिर्द घूम रहा था. इसके बाद अचानक बैग लेकर निकल पड़ा. पुलिस का कहना है कि चोरी की इस घटना को दो लोगों ने अंजाम दिया और दोनों होटल में किचन के रास्ते से फरार हुए.
इस मामले पर सीओ सिविल लाइंस संतोष कुमार सिंह का कहना है कि जांच पड़ताल की जा रही है. होटल स्टाफ से भी पूछताछ की जा रही है, जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा.
ADVERTISEMENT
