Bihar Crime: पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने काट लिया अपना प्राइवेट पार्ट, अस्पताल में भर्ती

TANSEEM HAIDER

21 Jan 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:34 PM)

Madhepura Crime: पत्नी मकर संक्रांति के मौके पर मायके चली गई थी, मायके से पत्नी के वापस नहीं लौटने से आक्रोशित होकर कृष्णा ने शुक्रवार की रात कैंची से अपना प्राइवेट पार्ट काट लिया।

CrimeTak
follow google news

Bihar Crime News: मधेपुरा थाना क्षेत्र के रजनी नयानगर में शुक्रवार की रात हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां पत्नी (Wife) के मायके (Mother's House) जाने से एक पति (Husband) बेहद नाराज हुआ। बीवी के मायके जाने से पति का गुस्सा इतना बढ़ा कि आक्रोशित पति ने अपना लिंग (Penis) काट दिया। पति ने कैंची से प्राइवेट पार्ट को काट दिया। इस खबर सुनकर इलाके और पड़ोसी भी हैरान हैं। 

जानकारी के मुताबिक महेंद्र बासुकी के 25 साल के बेटे कृष्णा बासुकी की हाल ही में शादी हुई थी। कृष्णा बासुकी की शादी ग्वालपाड़ा के मलोध वार्ड छह निवासी छोटेलाल बासुकी की पुत्री अनीता के साथ हुई है। परिजनों ने बताया कि कृष्णा बासुकी को तीन पुत्री और एक पुत्र है। कृष्णा बासुकी हिमांचल के मंडी में रह कर काम करता था।

यह भी पढ़ें...

पता ये भी चला है कि वह करीब दो महीना पहले हिंमांचल से वापस अपने घर आया था। दो महीने से वह घर पर ही रह रहा है। बताया जा रहा है कि उसकी बीवी अनीता देवी मकर संक्रांति के मौके पर मायके चली गई थी। मायके से पत्नी के वापस नहीं लौटने से आक्रोशित होकर कृष्णा ने शुक्रवार की रात कैंची अपना प्राइवेट पार्ट  काट लिया।

घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कृष्णा मानसिक रूप से बीमार चल रहा है। मेडिकल कॉलेज अस्पताल डॉ. सुकेश कुमार ने बताया कि उसका इलाज किया जा रहा है। उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

    follow google newsfollow whatsapp