Crime News in Hindi: आमतौर पर नेता-मंत्रियों को लोग अपनी समस्याओं को लेकर कई बार शिकायती आवेदन देते हैं. लेकिन मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक शख्स ने गृहमंत्री से अजीबोगरीब शिकायत कर डाली है. नशे के आदी एक शख्स ने शराब में पानी मिलाने का आरोप लगाया है. इसकी शिकायत गृहमंत्री को करते हुए ठेकेदार के खिलाफ सख्त करवाई करने की मांग की है. यही नहीं, अपनी शिकायत की सही साबित करने के लिए शराबी ने सबूत के तौर पर दो क्वार्टर भी बचा कर रख लिए हैं.
पूरी बोतल पीकर भी फिर भी नहीं चढ़ा नशा, शराबी ने गृहमंत्री से कर दी मिलावट की शिकायत
पूरी बोतल पीकर भी फिर भी नहीं चढ़ा नशा, शराबी ने गृहमंत्री से कर दी मिलावट की शिकायत
ADVERTISEMENT

07 May 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:18 PM)
दरअसल, उज्जैन के बहादुर गंज में रहने वाले लोकेंद्र सोठिया शराब पीने का आदी है. उसने 12 अप्रैल को क्षीरसागर इलाके स्थित शराब दुकान से चार क्वार्टर देशी शराब खरीदी. लोकेंद्र का आरोप है कि पूरी बोतल पीने के बाद भी जब शराब का नशा नहीं चढ़ा, तो लगा कि इसमें मिलावट है.
ADVERTISEMENT
इसकी शिकायत दुकानदार से की तो उसने धमकी देकर ग्राहक को भगा दिया. दुकानदार ने शराब लेने वाले लोकेंद्र से धमकी भरे लहजे में कहा, 'तुमसे जो बने, वो कर लेना.' इसके बाद लोकेंद्र ने शिकायत ऊपरी स्तर पर करने का मन बना लिया.
शराब की जगह पानी!
आरोप है कि बोतल में शराब की जगह पानी मिला हुआ है. लोकेंद्र ने बताया कि शराब में मिलावट होने की आशंका में दो बचे क़्वार्टर को पैक ही रहने दिया है ताकि उसे सबूत के तौर पर पेश किया जा सके. लोकेंद्र ने उज्जैन एसपी, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा और आबकारी विभाग में शराब ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए आवेदन दिया है.
वहीं, इस पूरे मामले में आबकारी अधिकारी रामहंस पचौरी का कहना है कि शिकायत फिलहाल उनके पास नहीं पहुंची. लेकिन शिकायत मिली तो मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी.
ADVERTISEMENT
