UP NOIDA ENCOUNTER: थाना सेक्टर-39 पुलिस और मॉर्निंग वॉकर के साथ लूट करने वाले बदमाशो के बीच मुठभेड़ हुई है।
Video: मॉर्निंग वॉक करने वालों को लूटता था, नोएडा पुलिस ने मॉर्निंग में ही ठोंक दिया, बदमाश के पैर में लगी गोली
ADVERTISEMENT
28 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 28 2023 10:25 AM)
NOIDA POLICE ENCOUNTER: नोएडा के सेक्टर 43 के पास मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम द्वारा अपने बचाव में फायर किया गया जिसमें एक बदमाश घायल हो गया।
नोएडा के थाना सेक्टर-39, नोएडा पुलिस ने सेक्टर 37 पर की जा रही चेकिंग के दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्तियो को रोका गया जो नहीं रुके और पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर जान से मारने की नियत से मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियो द्वारा पुलिस टीम पर फायर किया गया।
ADVERTISEMENT
फायरिंग के बाद पुलिस ने इस मोटरसाइकिल सवार बदमाशो का पीछा किया गया। नोएडा के सेक्टर 43 के पास मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम द्वारा अपने बचाव में फायर किया गया जिसमें एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश का नाम आरिफ है जोकि गाजियाबाद का रहने वाला है। आरिफ़ के साथी एक बदमाश मौके से फरार हो गया।
घायल बदमाश के कब्जे से एक मोटरसाइकिल अपाचे (चोरी की), एक अवैध तमंचा 315 बोर मय एक खोखा कारतूस व दो जिंदा कारतूस तथा एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। फरार बदमाश की काँम्बिंग की जा रही है। आरोपी शातिर किस्म के लुटेरे है, जो सुबह के समय मॉर्निंग वॉकर के साथ लूट करने के इरादे से घूम रहे थे। घायल बदमाश को इलाज हेतु अस्पताल भेजा जा रहा है।
ADVERTISEMENT










