गाजीपुर से विनय सिंह की रिपोर्ट
Video: मां को बिस्तर में आशिक के साथ देखा, बौखलाए बेटों ने की मां के आशिक की हत्या, कुचलकर मार डाला
ADVERTISEMENT
20 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 20 2023 9:10 PM)
UP Ghazipur Murder: मां की आशनाई के चलते उसके दोनो बेटों ने बेरहमी से सिर कुचल कर आशिक की हत्या कर दी।
UP Ghazipur Murder: यूपी के गाजीपुर में पुलिस ने 11 अक्टूबर को हुई हत्या के मामले में खुलासा किया है। ये केस सैदपुर थाना क्षेत्र के ग्रामसभा जगदीशपुर का है। जहां 11 अक्टूबर को एक ईंट भट्ठे पर प्रमोद राम की लहूलुहान लाश मिली थी। मृतक भट्ठे पर चौकीदारी का काम किया करता था। पुलिस ने प्रमोद की हत्या में सनसनीखेज खुलासा करते हुए बताया कि प्रमोद की हत्या आशनाई के चक्कर में हुई है।
ADVERTISEMENT
प्रमोद की हत्या आशनाई के चक्कर में हुई
पुलिस ने हत्या में शामिल माया देवी, उसके दो बेटों मुन्ना और गोविंद को गिरफ्तार किया है। जिले के कप्तान ओमवीर सिंह ने बताया कि मृतक चौकीदार प्रमोद का एक महिला मायादेवी से अवैध संबंध था। 11 तारीख को महिला के बेटों ने मृतक प्रमोद को मां के साथ आपत्ति जनक हालत में देख लिया था। ये देखते ही दोनों बेटों के सिर जैसे खून सवार हो गया। दोनों बेटों ने प्रमोद को जमकर पीटा और सिर को पत्थरों से कुचल कर उसकी हत्या कर दी।
आशिक के साथ मां को देख लिया
हत्या के बाद दोनों ने प्रमोद के शव को भट्ठे के पास फेंक दिया गया था। के का खुलासा करते हुए एसपी ओमवीर सिंह ने बताया की 11 अक्टूबर को सूचना के आधार पर सैदपुर थाना क्षेत्र के एक भट्ठे पर संदिग्ध परिस्थितियों में एक चोटिल शव मिला था। मृतक आजमगढ़ का रहने वाला था। जो वहीं काम करता था। इस मामले में मृतक के परिजनों ने भट्ठा संचालक समेत 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
पुलिस ने किया खुलासा
जब पुलिस द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया तो पता चला कि इन पांचों से प्रमोद का कोई विवाद नहीं था। ना ही बयान घटना स्थल का कोई तालमेल मिला। पुलिस ने मुखबिरों की मदद व सर्विलांस टीम ने गहनता से जांच की तो पता चला कि मृतक प्रमोद राम का एक महिला से शारीरिक संबंध था और घटना वाली रात में महिला के बेटों ने मृतक प्रमोद को अपनी मां के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था।
ADVERTISEMENT








