पंकज जैन के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
'आर यू मोर स्मार्ट' ... जब बीजेपी नेता विजय गोयल को आया गुस्सा, महिला पर भड़के! आप पार्टी बोली - विजय गोयल ने महिला को मारा थप्पड़
ADVERTISEMENT
05 Jun 2023 (अपडेटेड: Jun 5 2023 8:57 PM)
BJP Leader Vijay Goel Viral Video : बीजेपी विजय गोयल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक महिला पर भड़क रहे हैं।
BJP Leader Vijay Goel Viral Video : बीजेपी विजय गोयल का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो एक महिला पर भड़क रहे हैं। उनके साथ बैठे RWA माडल टाउन के महामंत्री संजय गुप्ता का कहना है कि एक लड़की वीडियो रिकार्ड कर रही थी। साथ में एक लड़का भी वीडियो रिकार्ड कर रहा था। एक सवाल उठा कि क्या Dog को Feeding नहीं करवानी है? इस पर विजय गोयल ने जवाब दिया। मैंने ऐसा कब कहा? मैंने कहां कि ये जरूरी नहीं है कि RWA इनको Feeding करे? इतने में विजय गोयल गुस्से में उठे और वो वीडियो रिकार्ड कर रही एक महिला पर भड़क पड़े। विजय गोयल बोले - आर यू मोर स्मार्ट, जब मैं रिकार्ड नहीं कर रहा हूं तो आप क्यों कर रही हो? इतने में वहां मौजूद लोगों ने कहा कि दूसरे लोग भी तो रिकार्डिंग कर रहे हैं। उन्हें ऐसा करने के लिए तो रोका नहीं? इस पर सियासत भी गर्मा गई है। ये वीडियो 4 जून रविवार का है। वीडियो माडल टाउन इलाके का है।
ADVERTISEMENT
Vijay Goel: आवारा कुत्तों के लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। तभी ये वाक्या हुआ। आम आदमी पार्टी की प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने बताया कि भाजपा नेता विजय गोयल का वीडियो 4 जून रविवार का है। विजय गोयल ने आवारा कुत्तों को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया था। वीडियो दिखाते हुए प्रियंका कक्कड़ ने कहा कि यहां पर डॉग्स को कहाँ फीडिंग कराएं और कहाँ नहीं कराएं, इसे लेकर चर्चा चल रही है।
उधर, विजय गोयल का कहना है कि उनके खिलाफ झूठ फैलाया जा रहा है। इस संबंध में उन्होंने एक वीडियो साझा की।
भाजपा नेता विजय गोयल पब्लिक फिगर है और जहां भी पब्लिक फिगर जाते हैं उनकी रिकॉर्डिंग होना सामान्य बात है। वहां पर कुछ पुरुष भी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे हैं, लेकिन भाजपा नेता विजय गोयल को पुरुष नहीं दिखा और तुरंत उठकर महिला को थप्पड़ मार दिया। विजय गोयल गांधी स्मृति के चेयरमैन भी हैं। महात्मा गांधी जिन्होंने कहा था कोई आपको एक थप्पड़ मारे तो दूसरा गाल आगे कर देना। आप नेता सौरभ भारद्वाज ने विजय गोयल पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की।
AAP प्रवक्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का महिला विरोधी चेहरा किसी से छुपा नहीं है। कांग्रेस ने भी इस पर Tweet किया है।
कांग्रेस नेता अभिषेक दत्त ने कहा,
जी क्या यह हैं आपकी पार्टी का “बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान ”॥ एक छोटी सी बच्ची से फ़ोन छीनना और धमकाना ? क्या रिकॉर्डिंग करना गलत था या जो आप कह रहे थे गलत था ?
इस संबंध में डीसीपी नार्थ वेस्ट जितेंद्र मीणा का कहना है कि वीडियो हमारी संज्ञान में है, लेकिन कोई शिकायत नहीं आई है।
ऐसे में सवाल ये है कि
जो महिला रिकार्डिंग कर रही थी, उसकी क्या गलती थी?
क्या सवाल पूछना कोई गुनाह है?
क्यों सीनियर नेता विजय गोयल को गुस्सा आया?
सवाल कई है।
ADVERTISEMENT
