Crime : पिता के अवैध संबंधों को बर्दाश्त नहीं कर सका बेटा तो बाप के प्राइवेट पार्ट को काटा

Uttarakhand Crime News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के काशीपुर (Kashipur) में अवैध संबंधों के शक में एक सैन्य कर्मी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता के प्राइवेट पार्ट (private part) और तीन अंगुलियों को

CrimeTak

01 Feb 2023 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:35 PM)

follow google news

Uttarakhand Crime News: उत्तराखंड (Uttarakhand) के काशीपुर (Kashipur) में अवैध संबंधों के शक में एक सैन्य कर्मी ने अपने साथियों के साथ मिलकर पिता के प्राइवेट पार्ट (private part) और तीन अंगुलियों को काट दिया. कई दिन तक बेहोश रहने के बाद होश में आए पिता ने मंगलवार को बेटे सहित चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कराया.

एक कॉलोनी के व्यक्ति ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की शिकायत की. उन्होंने कहा कि 26 दिसंबर 2022 को उनके बेटे और उसके तीन साथियों ने उन्हें पकड़ कर प्राइवेट पार्ट और तीन उंगलियां पाटल से काट दीं. बेहोश होने पर उनके भाई ने उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया। इस दौरान भाई और भतीजे को फोन पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी.

पुलिस की तहरीर के आधार पर तीन नामजद और एक अन्य के खिलाफ धारा 325 आईपीसी के तहत केस दर्ज कर लिया है. इंस्पेक्टर कोतवाली मनोज रतूड़ी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

ऐसा ही एक मामला बिहार के सामने आया था जहां पत्नी (Wife) के मायके (Mother's House) जाने से एक पति (Husband) बेहद नाराज हुआ। बीवी के मायके जाने से पति का गुस्सा इतना बढ़ा कि आक्रोशित पति ने अपना लिंग (Penis) काट दिया। पति ने कैंची से प्राइवेट पार्ट को काट दिया। इस खबर सुनकर इलाके और पड़ोसी भी हैरान हैं.

    follow google newsfollow whatsapp