कानपुर : किसने की दरोगा के इकलौते बेटे की हत्या !

UP CRIME NEWS कानपुर : किसने की दरोगा के इकलौते बेटे की हत्या ! DO READ MORE AND LATEST CRIME STORIES AT CRIME TAK WEBSITE.

CrimeTak

08 Apr 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:16 PM)

follow google news

रंजय सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

UP CRIME NEWS/KANPUR POLICE OFFICER SON MURDER : यूपी के कानपुर में एक दरोगा के बेटे की हत्या से हड़कंप मच गया। गुरूवार को एक दरोगा के लापता बेटे की हत्या करके उसके शव को नहर में फेंक दिया गया। पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।

पूरा मामला जानिए

राकेश कुमार इन दिनों कानपुर देहात के भोगनीपुर थाने में तैनात हैं। राकेश का इकलौत बेटा ऋषभ अपोलो इंस्टीट्यूट से बीटेक प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था।

किसने किया था ऋषभ को फोन ?

23 साल के ऋषभ के पास बुधवार शाम को एक कॉल आई। फोन आने के बाद वह करीब 4:50 बजे घर से निकला। ऋषभ रात तक वापस नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन शुरू हुई। गुरुवार सुबह तक घर वापस न लौटने पर थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई। किसान नगर नहर में गुरुवार शाम एक 23 वर्षीय युवक का शव मिला। बाद में शव की पहचान ऋषभ के रूप में हुई। पुलिस अब इस मामले की जांच में जुट गई है। उसके फोन की DETAILS खंगाली जा रही है।

    follow google newsfollow whatsapp