महिलाओं का अंडर गारमेंट्स चोरी करता था युवक, CCTV कैमरे ने किया खुलासा

एक चौंका देने वाला मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है. यहां एक युवक की हरकतें महिलाओं और युवतियों को परेशान कर रही हैं।

Crime News

Crime News

14 May 2023 (अपडेटेड: May 14 2023 8:13 PM)

follow google news

MP Crime News: एक चौंका देने वाला मामला मध्य प्रदेश के इंदौर से सामने आया है. यहां एक युवक की हरकतें महिलाओं और युवतियों को परेशान कर रही हैं। युवक घर में घुसकर अश्लील हरकत करता है और महिलाओं के अंडरगारमेंट को चोरी कर भाग जाता है।

मध्य प्रदेश, इंदौर में एक सिरफिरे युवक से महिलाएं बेहद परेशान हैं। वह अश्लील हरकतों के लिए महिलाओं के घर में घुसता है और उनके अंडरगारमेंट चोरी कर भाग जाता है। इस मामले में लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज की है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उसकी खोज कर रही है।

मामला विजय नगर थाना क्षेत्र से संबंधित है। पिछले कुछ दिनों से एक युवक की हरकतों से महिलाएं बेहद परेशान हैं। यह युवक घरों में घुसकर महिलाओं और लड़कीयों के साथ अश्लील हरकतें करता है और उनके अंडरगारमेंट्स भी उठा लेता है।

विजय नगर थाना क्षेत्र में हो रही युवक की इन हरकतों से महिलाएं परेशान हैं. कुछ महिलाएं और लड़कियां इस मामले में परिजनों के साथ पहुंचकर विजयनगर पुलिस में शिकायत दर्ज करवा चुकी हैं। यह बताया जा रहा है कि इस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे ने उस युवक को कैद कर लिया है जिसके आधार पर पुलिस जांच में जुटी हुई है।

आस पास के लोगों ने बताया कि एक युवक महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें करता है। उसकी इन हरकतों से सभी तंग आ चुके हैं। बताया जा रहा है कि उस युवक को इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद किया गया है जिसके आधार पर पुलिस इस मामले में जांच में जुटी हुई है।

दिनेश वर्मा थाना प्रभारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद इस मामले की जाँच शुरू कर दी गई है। किसी को डरने की जरूरत नहीं है। युवक को सीसीटीवी कैमरे में कैद किया गया है और उसकी पहचान की जा रही है। उसे जल्द ही पकड़ा जाएगा और कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    follow google newsfollow whatsapp