Train kerala fire: केरल के कोझिकोड में एक रोंगटे खड़े करने वाला मामला सामने आया है. कोझिकोड में रविवार (2 अप्रैल) को एक एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए झगड़े में एक शख्स ने यात्री को आग लगा दी. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक आग में कई लोग झुलस गए और हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई. रेलवे अधिकारी ने बताया कि आग की वजह से अलप्पुझा-कन्नूर एग्जिक्यूटिव एक्सप्रेस के यात्रियों ने आपातकालीन चेन खींची थी. जिसके बाद ट्रेन धीमी होने पर आरोपी शख्स फरार हो गया. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान नहीं हो पाई है.
Kerala Train Fire: शख्स ने चलती ट्रेन में पेट्रोल डाला तीन लोगों को जिंदा जलाया
Kerala Train Fire: रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक आग में कई लोग झुलस गए और हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई.
ADVERTISEMENT

Crime News
03 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 3 2023 4:24 PM)
ADVERTISEMENT
Kerala Train Fire: ट्रेन की यात्रा के दौरान एक दुखद हादसा हुआ है जिसमें कम से कम 3 लोगों की जान जा चुकी है. रेलवे से मिली जानकारी के मुताबिक, घटना रविवार रात करीब नौ बजकर 45 मिनट पर हुई थी. ट्रेन कोझिकोड शहर को पार करने के बाद कोरापुझा रेलवे पुल पर पहुंची थी जहां दो यात्रियों के बीच झगड़ा हो गया था. झगड़े के दौरान एक शख्स ने दूसरे यात्री को आग लगा दी. पुलिस ने बताया कि इस हादसे में कम से कम आठ लोग झुलस गए थे और उन्हें तुरंत अस्पतालों में भेज दिया गया था.
ADVERTISEMENT
