केरल के पलक्कड़ में एक ही परिवार के तीन लोगों की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटके मिले शव

Kerala Crime News: उत्तरी केरल में पलक्कड़ जिले के कुझलमन्नम इलाके में बृहस्पतिवार को एक परिवार के तीन सदस्य अपने घर में फंदे से लटके मिले।

जांच जारी

जांच जारी

19 Oct 2023 (अपडेटेड: Oct 19 2023 2:45 PM)

follow google news

Kerala Crime News: उत्तरी केरल में पलक्कड़ जिले के कुझलमन्नम इलाके में एक ही परिवार के तीन लोगों की लाश घर में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस के मुताबिक बृहस्पतिवार को एक परिवार के तीन सदस्य अपने घर में फंदे से लटके पाए गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई।  

एक कमरा तीन लटकती लाश

घटनास्थल पर मौका मुआयना करने पहुंचे  पुलिस अफसरों ने बताया कि 42 वर्षीय एक महिला, उसके 19 वर्षीय बेटे और उसकी बहन के 24 वर्षीय बेटे के साथ कुझलमन्नम इलाके में रहती थी। गुरुवार सुबह परिवार के अन्य सदस्यों ने घर के एक कमरे में फंदे से लटकते हुए पाया तो पुलिस को खबर दी।

क्या है तीन लाशों का राज़

पुलिस ने बताया कि ऐसा संभव है कि किसी मानसिक रोग से पीड़ित होने के कारण तीनों ने आत्महत्या की हो। यह भी कहा गया कि मामले की जांच जारी है और उसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा। पुलिस अफसरों का कहना है कि फिलहाल कोई भी सुसाईड नोट नहीं मिला है। 

(PTI)

    follow google newsfollow whatsapp