कर्नाटक के कलबुर्गी में दिनदहाड़े वकील की हत्या, कातिल ने आधा किलोमीाटर किया पीछा और मार डाला

TANSEEM HAIDER

07 Dec 2023 (अपडेटेड: Dec 7 2023 9:00 PM)

Karnataka Crime: कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एक हमलावर ने एक वकील की हत्या कर दी, सीसीटीवी फुटेज में धारदार हथियार से लैस हमलावर दिखे।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

follow google news

Karnataka Crime News: कर्नाटक के कलबुर्गी शहर में बृहस्पतिवार को दिनदहाड़े एक हमलावर ने एक वकील की हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में धारदार हथियार से लैस हमलावर को वकील का पीछा करते देखा जा सकता है।

वकील की बेरहमी से हत्या

यह भी पढ़ें...

पुलिस के मुताबिक वीडियो फुटेज में वकील अपनी जान बचाने के लिए भागता नजर आ रहा है। बदमाशों के हमले के बाद वकील एरनगौड़ा पाटिल (40) की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को हत्या के पीछे जमीन विवाद का संदेह है। पुलिस ने बताया कि हत्यारे ने वकील पर धारदार हथियार से हमला करने से पहले लगभग आधा किलोमीटर तक उसका पीछा किया।

आधा किलोमीटर किया वकील का पीछा

कातिल ने वकील को पकड़ लिया और फिर उसके सिर को पत्थर से कुचल दिया। पुलिस को हत्या के पीछे भूमि विवाद से जुड़ी पुरानी रंजिश होने का संदेह है। यूनिवर्सिटी थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। यह घटना तब हुई जब पाटिल अदालती कार्यवाही में भाग लेने के लिए अपने घर से निकल रहे थे।

(PTI)

    follow google newsfollow whatsapp