कर्नाटक का खूनी ब्रेकअप, प्रेमिका से नाराज इंजानियरिंग के छात्र ने काट दिया गला, पार्क में मिली लड़की की लाश

TANSEEM HAIDER

17 Nov 2023 (अपडेटेड: Mar 27 2024 2:33 PM)

Karnataka Crime News: 23 साल का तेजस औ 21 साल की सुचित्रा एक ही कॉलेज में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहे थे, दोनों के प्यार में खटास आई और ब्रेकअप हो गया।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

follow google news

हासन से सगय राज की रिपोर्ट

Karnataka Crime News: कर्नाटका के हासन में हत्या का खौफनाक मामला सामने आया है। यहां एकतरफा प्यार में 21 साल की लड़की की गला काट कर हत्या कर दी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 21 साल की सुचित्रा की खून से लथपथ लाश हासन के एक पार्क में मिली। सुचित्रा का गला कटा हुआ था। सुचिता इंजीनियरिंग की छात्रा थी। 

यह भी पढ़ें...

ब्रेकअप से नाराज इंजीनियरिंग छात्र 

एक पार्क मे युवती की लाश मिलने की खबर पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि लड़की के गले पर धारदार हथियार के निशान थे। सुचित्रा ने नीले रंग का लैगिंग और लाल कुर्ता पहन रखा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को कुछ चश्मदीदों ने बताया कि लड़की के साश युवक को देखा गया था। 

दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई 

जांच के दौरान पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस की मदद से सुचित्रा के प्रेमी तेजस को हिरासत में ले लिया। तेजस ने पूछताछ में कत्ल करने की बात कबूल ली। तेजस ने पुलिस को बताया कि 23 साल का तेजस भी सुचित्रा के ही कॉलेज से इंजीनियरिंग ग्रेजुएट था और उसके साथ रिश्ते में था। 

दोनों के बीच झगड़े होने लगे 

पुलिस के मुताबिक हाल ही में, उनके रिश्ते में खटास आ गई थी जिसके चलते दोनों के बीच लगातार झगड़े हो रहे थे। कई दिनों के झगड़े के बाद आखिरकार सुचित्रा ने तेजस से ब्रेकअप कर लिया। इस ब्रेकअप से तेजस बेहद नाराज था। गुरुवार को तेजस ने अपने रिश्ते पर चर्चा करने के बहाने सुचित्रा को कुंथिबेट्टा के पार्क में बुलाया। दोनों में पहले बहस हुई और तेजस ने साथ लाए चाकू से सुचित्रा की गला काटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की जांच कर रही है। 

    follow google newsfollow whatsapp