राम किंकर सिंह के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
JAHANGIRPURI VIOLENCE : 'जहांगीरपुरी हिंसा का मास्टरमाइंड अंसार AAP कार्यकर्ता'
18 Apr 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:17 PM)
जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा में हिंसा का मास्टरमाइंड अंसार AAP कार्यकर्ता, रोहिंग्या को गैरकानूनी तरीके से ठहराने का भी आरोप, Read Delhi crime news, Crime story, video on Crime Tak
ADVERTISEMENT
JAHANGIRPURI VIOLENCE : हनुमान जयंती के दिन शोभायात्रा में हुए उपद्रव को लेकर राजनीति तेज हो गई है। इस मामले में जिस अंसार नामक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, उसे आम आदमी पार्टी (AAP) का कार्यकर्ता बताया जा रहा है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने ये आरोप लगाए।
ADVERTISEMENT
क्यों बांग्लादेशी नागरिक और रोहिंग्या रह रहे है गैरकानूनी तरीके से ?
Delhi Crime News: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने आरोप लगाया है कि अंसार आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता है। आदेश गुप्ता ने दिल्ली की AAP सरकार पर बांग्लादेशी नागरिकों और रोहिंग्या को गैरकानूनी तरीके से ठहराने का भी आरोप लगाया।
उन्होंने कहा कि ये घटना इसी का नतीजा है।
JAHANGIRPURI VIOLENCE NEWS: वहीं, इस बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आम आदमी पार्टी के विधायक अमानतुल्लाह खान ने कहा है कि किसी एक समुदाय को निशाना बनाया जाना गलत है। घटना के लिए जिम्मेदार लोगों को सजा दी जानी चाहिए।
ADVERTISEMENT