Poonam Pandey death News: बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे की अचानक आई मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है. पूनम की PR team ने इंस्टा पर मौत का कारण सर्वाइकल कैंसर बताया. एक्ट्रेस की मौत की पुष्टि उनकी पीआर टीम ने कर दी है लेकिन पूनम की मौत कब और कहां हुई इन सभी सवालों पर चुप्पी है. ऐसे में एक्ट्रेस की मौत को लेकर काफी सस्पेंस बना हुआ है.
पूनम पांडे की मौत की खबर कितनी सच? किस अस्पताल में ली आखिरी सांस? घर वालों ने नहीं बताया कब होगा अंतिम संस्कार?
Poonam Pandey death News:बॉलीवुड एक्ट्रेस पूनम पांडे की अचानक आई मौत की खबर ने सभी को हैरान कर दिया है.
ADVERTISEMENT

Crime Tak
02 Feb 2024 (अपडेटेड: Feb 2 2024 5:00 PM)
पूनम पांडे की मौत की खबर इंस्टाग्राम से मिली
ADVERTISEMENT
पूनम पांडे के निधन की खबर उनकी टीम द्वारा उनके इंस्टाग्राम पर किए गए एक पोस्ट से आई है. पोस्ट में लिखा है, "आज की सुबह हमारे लिए मुश्किल भरी है। आपको यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है कि हमने सर्वाइकल कैंसर के कारण अपनी प्यारी पूनम को खो दिया है. वह अपने संपर्क में आने वाले सभी लोगों से बड़े प्यार से मिलीं. दुख की इस घड़ी में , हम गोपनीयता का अनुरोध करेंगे. उन्होंने हमारे साथ जो कुछ भी साझा किया उसके लिए हम उन्हें प्रेमपूर्वक याद रखेंगे.
पूनम पांडे की मौत पर सस्पेंस!
पूनम पांडे की मौत की खबर की पुष्टि उनकी पीआर टीम ने की है. हालांकि, पीआर टीम ने इसके अलावा कोई अन्य जानकारी नहीं दी है. पीआर टीम में पारुल अकेली थीं जिन्होंने न्यूज चैनल को खबर की पुष्टि की. लेकिन उनके पास कई सवालों के जवाब नहीं थे. उदाहरण के लिए
उनकी मैनेजर पारुल को नहीं पता कब से पूनम सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित थीं, गोवा में आखिरी शो के बाद वह उनसे संपर्क में नहीं थीं
उन्होंने कहा कि उन्हें मौत की जानकारी पूनम की बहन से मिली. बहन किसी का फोन नहीं उठा रही.
उनकी मैनेजर को यहां तक कि यह भी नहीं पता कि वह किस अस्पताल से इलाज करा रही थी.
अभी तक कानपुर के किसी भी अस्पताल या स्थानीय रिपोर्टर ने इसकी पुष्टि नहीं की है.
- अब सवाल उठता है की कब हुई पूनम पांडे मृत्यु?
- घर वालों ने नहीं बताया कब होगा अंतिम संस्कार?
- अब तक परिवार की ओर से कोई बयान क्यों नहीं आया?
ऐसे कई सवाल हैं जिन पर टीम से लेकर परिवार तक सभी ने चुप्पी साध रखी है. वर्ल्ड कैंसर डे से पहले पूनम पांडे की मौत की खबर आई है. आपको बता दें कि वर्ल्ड कैंसर डे से पहले पूनम पांडे की मौत की खबर आई है. इससे हर कोई हैरान है. दरअसल विश्व कैंसर दिवस 4 फरवरी को है. एक्ट्रेस की मौत से जुड़ी कोई और जानकारी न मिलने से हर कोई परेशान है.
ADVERTISEMENT
