HIJAB ROW : 'कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या मुस्लिम गुंडों ने की'

CHIRAG GOTHI

21 Feb 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:14 PM)

कर्नाटक में बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या पर एक मंत्री ने कहा आरोपी मुस्लिम गुंडों है, गृहमंत्री ने कहा जांच जारी, Do read latest crime stories in Hindi, Hijab controversy, video on Crime Tak.

CrimeTak
follow google news

नागार्जुन के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

HIJAB ROW / MINISTERS STATEMENT : कर्नाटक में हिजाब विवाद (Hijab Row) के बीच बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले को सरकार के दो मंत्रियों का बयान सामने आया है। कर्नाटक सरकार के एक मंत्री ने साफ कहा है कि बजरंग दल के नेता की हत्या मुस्लिम गुंडों ने की है, जब कि गृहमंत्री ने कहा कि इस बात की जांच की जा रही है कि ये हत्या किसने की ?

यह भी पढ़ें...

मंत्री ईश्वरप्पा ने दिया ये बयां

हिजाब विवाद के बीच चर्चा में रहे मंत्री ईश्वरप्पा का भी इस मर्डर पर बयान आया है। उन्होंने विशेष धर्म समुदाय के लोगों पर यह मर्डर करने का आरोप लगाया है। ईश्वरप्पा ने यह भी कहा कि कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार के भड़काने पर यह हिंसा हुई, क्योंकि उन्होंने कहा था कि तिरंगा हटाकर, भगवा लहराया गया है।

कर्नाटक के शिवमोगा में एक 23 वर्षीय बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई है। हमला चाकू से किया गया था और बजरंग दल के कार्यकर्ता ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। हमले के बाद से क्षेत्र में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

गृहमंत्री - हत्या में 3-4 लोग शामिल हो सकते हैं

बजरंग दल के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में राज्य के गृह मंत्री का भी बयान आया है। उन्होंने कहा है कि हत्या में 3-4 लोग शामिल हो सकते हैं। हत्या के बाद हिंसा के कुछ मामले भी सामने आए हैं। कुछ जगह पत्थरबाजी, आगजनी हुई है। यह हिंसा किसने की? इसकी जानकारी फिलहाल नहीं मिली है। आज कॉलेज और स्कूलों को बंद रखा गया है। राज्य के गृह मंत्री ने बजरंग दल कार्यकर्ता के परिवारवालों से भी मुलाकात की है।

    follow google newsfollow whatsapp