मयंक गौड़ के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
देखें वीडियो - Ghaziabad Heart Attack: जिम ट्रेनर को आया हार्ट अटैक, चंद सेकंड में मौत
Ghaziabad Heart Attack: गाजियाबाद के थाना साहिबाबाद इलाके के शालीमार गार्डन में रहने वाले 35 साल के आदिल नाम के युवक को काम करते वक्त अचानक से हार्ट अटैक आ गया। महज चंद सेकंड में आदिल की मौत हो गई।
ADVERTISEMENT

19 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:28 PM)
Ghaziabad Heart Attack: गाजियाबाद के एक जिम में ट्रेनर को हार्ट अटैक आ गया। उसकी चंद सेकंड में ही मौत हो गई। इसका फुटेज भी सामने आया है।
ADVERTISEMENT
कैसे हुआ वाक्या ?
बताया जाता है कि आदिल बीते कुछ समय से जिम का काम बंद कर प्रॉपर्टी डिलिंग का काम कर रहा था। जब वह अपने ऑफिस में बैठा हुआ था तभी अचानक से उसे हार्ट अटैक आ गया। वीडियो में देखा जा रहा है कि वह कुर्सी पर पीछे की ओर लुढ़क गया। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
आदिल डेली जिम में एक्सरसाइज किया करते थे। कुछ दिनों से वो बीमार थे। बावजूद इसके जिम जा रहे थे। आदिल के दो बच्चे हैं।
लेकिन इस घटना ने फिर ये सवाल खड़ा कर दिया कि आखिर इतनी छोटी उम्र में क्यों हार्ट अटैक आ रहे हैं ?
ADVERTISEMENT
