Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद में महिला से दरिंदगी, पांच लोगों ने किया गैंग रेप, फिर प्राइवेट पार्ट में डाली रॅाड!

ADVERTISEMENT

CrimeTak
social share
google news

अरविंद ओझा के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Ghaziabad Lady Gangraped: दिल्ली की रहने वाली एक महिला के साथ गाजियाबाद में गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया गया। इस सिलसिले में चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बुधवार दोपहर शाहरुख नाम के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। महिला का आरोप लगाया है कि पांच लोगों ने उसका अपहरण किया। फिर गैंग रेप की घटना को अंजाम दिया। महिला का आरोप है कि उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॅाड तक डाली गई। इसके बाद बदमाश महिला को सड़क पर हाथ-पैर बांध कर बोरे में डालकर फेंक गए। बताया जा रहा है कि महिला का आरोपियों के साथ प्रापर्टी विवाद चल रहा है।

पूरी घटना जानिए

यह भी पढ़ें...

ADVERTISEMENT

पुलिस के मुताबिक, 18 अक्तूबर को सुबह लगभग 3:30 बजे थाना नंदग्राम पुलिस को UP-112 के माध्यम से सूचना मिली की आश्रम रोड पर एक महिला पड़ी हुई हैं। तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को अस्पताल ले गई। पूछताछ में महिला ने बताया की वो दिल्ली नंद नगरी की रहने वाली है 1 दिन पहले गाजियाबाद में अपने भाई के यहां जन्मदिन मनाने आई थी। बाद में महिला के भाई ने उसे गाजियाबाद के एक बस स्टैंड पर बस पकड़ने के लिए छोड़ा दिया था। इसी दौरान स्कार्पियो में 5 आरोपियों ने उसे किडनैप किया और उसके साथ गैंग रेप किया।

इतना ही नहीं, आरोप है कि इन्होंने महिला के प्राइवेट पार्ट में लोहे की रॅाड तक डाल दी। हालांकि पुलिस इससे इनकार कर रही है, लेकिन सूत्रों का कहना है कि महिला के साथ दरिंदगी हुई है। पुलिस का कहना है कि मौके से Tung क्लीनर मिला है। इस सिलसिले में पुलिस जांच कर रही है। महिला ने पहले कहा था कि 2 लोग ने उसके साथ गैंग रेप किया, लेकिन बाद में अपना बयां बदल दिया और कहा कि उसके साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया है।

ADVERTISEMENT

पुलिस ने महिला के भाई की शिकायत पर FIR दर्ज कर ली है और 5 लोगों को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच की रही है।

ADVERTISEMENT

लेकिन इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं, मसलन

महिला दरिंदों के साथ क्यों रात में अकेले चली गई थी ?

महिला ने अपना बयां को बदला ?

क्यों महिला के भाई से उसे अकेले जाने दिया ?

जिन लोगों ने गैंग रेप किया, उनसे महिला का क्या रिश्ता है ?

क्या परिचित होने की वजह से उसके भाई ने उनके साथ जाने दिया ?

आरोपियों का महिला से किस प्रापर्टी पर विवाद चल रहा है ?

परिवार वालों को घटना का इतनी देर में पता क्यों चला ?

क्यों पुलिस इनकार कर रही है कि उसके साथ दरिंदगी नहीं हुई है ?

महिला ने समय रहते क्यों नहीं पूरी घटना के बारे में अपने घरवालों को बताया ?

महिला अपने घर पहुंची है या नहीं , इसका पता उसके भाई या दूसरे घरवालों ने क्यों किया ?

जाहिर है कि पुलिस भी इन सवालों को खंगाल रही है।

    follow on google news
    follow on whatsapp

    ADVERTISEMENT