Ghaziabad: लड़कियों ने दे दनादन पुलिस के सामने की लड़के की धुनाई!

CHIRAG GOTHI

12 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:22 PM)

Ghaziabad News: गाजियाबाद में दो युवतियों और उनके साथियों ने पुलिस की मौजूदगी में युवक को पीट डाला। इसका वीडियो वायरल viral video हो रहा है।

CrimeTak
follow google news

मयंक गौड़ के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट

Ghaziabad News: गाजियाबाद में दो लड़कियों ने साथियों की मदद से एक लड़के की बीच सड़क पर सरेआम पिटाई कर दी। स्कूटी टकराने के बाद दोनों पक्षों में विवाद हुआ था।

यह भी पढ़ें...

पूरा मामला जानिए

ये घटना मधुबन बापूधाम इलाके के सेक्टर-23 की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे लड़का लड़कियों की मार से बचने के लिए इधर-उधर भाग रहा है। इस बीच एक युवक उसे बचाने की कोशिश करता है, लेकिन लड़कियां फिर भी नहीं रुकतीं। इसके बाद बीच-बचाव के लिए पुलिस आ जाती है।

पुलिस से हाथ छुड़ाकर वे युवक को पीटने बार-बार आती हैं। आखिरकार पुलिस ने मामला शांत करवाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

    follow google newsfollow whatsapp