मां के मरने के बाद सगा बाप बना हैवान, पांच साल से कर रहा था रेप, बेटी ने खुद वीडियो बनाकर ऐसे खोला राज

GOPAL SHUKLA

23 Apr 2024 (अपडेटेड: Apr 23 2024 8:15 AM)

Ghaziabad Rape Case: गाजियाबाद में एक सगे बाप की ऐसी करतूत उजागर हुई जिसे सुनकर शर्म से सिर झुक जाए। उसने अपनी ही बेटी के साथ पांच साल तक रेप किया। बेटी ने अपने साथ ज्यादती का वीडियो भी बनाया

रेप पीड़ित लड़की ने गाजियाबाद कोर्ट में अपनी दुखभरी दास्तां सुनाई तो सब हैरत में पड़ गए

रेप पीड़ित लड़की ने गाजियाबाद कोर्ट में अपनी दुखभरी दास्तां सुनाई तो सब हैरत में पड़ गए

follow google news

Father Rape Daughter: दिल्ली से सटे गाजियाबाद से पिता की हैवानियत का एक ऐसा किस्सा सामने आया है जिसे पढ़ने के बाद खून तक खौल सकता है। एक पिता ने अपनी ही सगी बेटी के साथ मुंह काला किया। और वो भी एक दो बार नहीं पूरे पांच साल तक। और जब खुद बेटी से ये जिल्लत बर्दाश्त नहीं हुई तब वो घर से भागी और गाजियाबाद के कोर्ट में जाकर अपना दुखड़ा सुनाया, तब जाकर इस घिनौनी वारदात से पर्दा उठ सका। 

घर से भागकर स्टेशन पर रात गुजारी

यह भी पढ़ें...

पीड़ित लड़की बीती 16 अप्रैल को अपने घर से भागी और पूरी रात रेलवे स्टेशन पर गुजारी। लेकिन 17 अप्रैल को वो सुबह सुबह गाजियाबाद कोर्ट जा पहुँची। वहां उसने वकील और जज के सामने आपनी सारी दुख भरी कहानी सुना दी। उसने ये भी बताया कि जब वो पहली बार प्रेगनेंट हुई थी तो उसका एबॉर्शन करवा दिया था। अब वो फिर तीन महीने की प्रेगनेंट है। कोर्ट ने इस मामले में परिवार के छह और लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

मां के मरने के बाद पिता बना हैवान

पीड़ित लड़की की दास्तां सुनने के बाद कोर्ट के निर्देश पर गाजियाबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया और उसके बाद आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। लड़की को सुरक्षित नारी निकेतन भेजा गया है। बताया जा रहा है कि पीड़ित लड़की की उम्र 18 साल है, लेकिन उसके साथ ये हैवानियत तबसे हो रहा है जब वो 14 साल की थी। पीड़ित लड़की ने बताया कि जब वो 13 साल की थी तब यानी साल 2018 में उसकी मां का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। मां की मौत के बाद वो भी डिप्रेशन में चली गई थी और नींद की गोली खाने की आदी हो गई। लड़की की इसी बीमारी का फायदा उसके पिता ने उठाया और उसकी नीम बेहोशी की हालत में उसके साथ गलत काम किया। 

घर के लोग चुप रहे, एक बार एबॉर्शन करवाया

उसने बताया कि घर में उसके अलावा उसका छोटा भाई भी है। मगर उसके साथ हुई इस ज्यादती को लेकर घर के तमाम सदस्य चुप रहे। लड़की ने इस गलत काम के बारे में अपनी चाची को बताया । तब चाची के साथ जाकर उसने मोदीनगर थाने में एक FIR भी दर्ज करवा दी थी। मगर पिता ने पैसे देकर मामला ठंडे बस्ते में डलवा दिया। इसी दौरान वो जब गर्भवती हुई तो परिवार के लोगों ने ही सहारनपुर ले जाकर उसका उसका एबॉर्शन करवा दिया। 

लड़की ने खुद वीडियो बनाया पर सब चुप

इस किस्से का सबसे हैरान करने वाला पहलू ये है कि खुद लड़की अपने साथ हो रही इस घिनौनी ज्यादती के सबूत इकट्ठा करती रही और घर के लोग उन्हें नज़रअंदाज करते रहे। यहां तक कि लड़की खुद अपना एक वीडियो बनाकर घरवालों को दिखाया था। लेकिन सब चुप रहे। इसी लिए कोर्ट ने लड़की के भाई, चाचा, और ताऊ समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। 

परिवार के छह लोगों के खिलाफ मुकदमा

पीड़ित के मुताबिक उसके साथ आखिरी बार रेप 16 अप्रैल को हुआ और उसी रात वो घर छोड़कर भाग गई और रेलवे स्टेशन पर पूरी रात रोती रही। और सुबह वो गाजियाबाद कोर्ट जा पहुँची। कोर्ट के निर्देश पर छह लोगों के खिलाफ आईपीसी की दफा 376, 377, 323, 504, 506, 313 और 120 बी के साथ पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। 
 

    follow google newsfollow whatsapp