बृजभूषण ने महिला पहलवानों से छेड़छाड़ की, केस चलाया जाए और सजा मिले- दिल्ली पुलिस

Brij Bhushan Case Update: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर मुकदमा चलाया जा सकता है और उन्हें सजा भी दी जा सकती है

Brij Bhushan Case Update

Brij Bhushan Case Update

11 Jul 2023 (अपडेटेड: Jul 11 2023 1:49 PM)

follow google news

Brij Bhushan Case Update: भारतीय कुश्ती महासंघ के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह पर मुकदमा चलाया जा सकता है और उन्हें सजा भी दी जा सकती है. ऐसा दिल्ली पुलिस ने छह महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न मामले में कहा है. साथ ही उन्हें यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पीछा करने जैसे अपराधों के लिए भी सजा दी जा सकती है.

 13 जून को दायर आरोप पत्र में यह भी कहा गया है कि सिंह पहलवानों का बार-बार यौन उत्पीड़न करता रहा. बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ 6 महिला पहलवानों ने शिकायत की थी. सुप्रीम कोर्ट के दखल के बाद दिल्ली पुलिस ने इसमें केस दर्ज किया था.

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने कोर्ट में दाखिल अपनी चार्जशीट में कहा है कि अब तक की जांच के आधार पर बृजभूषण पर यौन उत्पीड़न, छेड़छाड़ और पीछा करने जैसे अपराधों के लिए मुकदमा चलाया जा सकता है और सजा दी जा सकती है. 

Brij Bhushan Case Update

केस दर्ज किन धाराओं में हुआ?

13 जून को फाइनल की गई चार्जशीट के मुताबिक, पुलिस ने धारा 506 (आपराधिक धमकी), 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाना), 354A (यौन उत्पीड़न) और 354D (पीछा करना) के तहत मामला दर्ज किया है. इसमें यह भी बताया गया है कि एक मामले में बृजभूषण ने बार-बार परेशान किया और यह सिलसिला शिकायत होने तक जारी था.

छह मामलों में से दो में बृजभूषण शरण सिंह पर धारा 354, 354ए और 354डी के तहत मामला दर्ज किया गया है, जबकि चार मामलों में धारा 354 और 354ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. इन धाराओं के तहत दोषी पाए गए व्यक्ति को पांच साल तक की सजा हो सकती है.

राउज़ एवेन्यू अदालत की तरफ से जारी समन में उन्हें 18 जुलाई को अदालत में पेश होने के लिए कहा गया है. इसके अलावा, सिंह के पूर्व सहायक सचिव विनोद तोमर को भी अदालत ने तलब किया है.

आरोपपत्र दायर की गई सात महिलाओं में से एक के साथ बार-बार दुर्व्यवहार किया गया. जांच के दौरान 108 गवाहों से बयान लिया गया, जिसमें 15 ने बृजभूषण सिंह पर लगे आरोपों को सही बताया. इन 15 गवाहों में आरोप लगाने वाली महिला पहलवानों के पति, मां, कोच, रेफरी और साथी पहलवान शामिल हैं. बृजभूषण सिंह ने इन सभी आरोपों से इनकार किया और यहां तक कहा कि न तो वह इन पहलवानों से कभी मिले हैं और न ही उनके पास उनका फोन नंबर है.

 

पहली रेसलर का बयान

आरोप – मैं रेस्त्रां में खाना खाने गई थी, तब बृजभूषण ने मेरी छाती पर हाथ रखा और मुझे पकड़ लिया और इसके बाद मेरे पेट तक हाथ ले गए. उन्होंने 3-4 बार ऐसा किया। डब्ल्यूएफआई के ऑफिस में उन्होंने मेरे घुटने, जांघ और कंधे को छुआ.

गवाह – (तीन रेसलर) इस मामले में तीन अन्य रेसलर्स ने गवाही दी और कहा कि बृजभूषण सिंह ने सांस चेक करने के बहाने गलत तरीके से लड़की को छुआ. वॉर्म अप एरिया में बृजभूषण ने पहलवान की छाती पर हाथ रखा था जो बहुत अजीब था. आरोप लगाने वाली पहलवान ने गवाह को आकर रेस्त्रां की पूरी घटना बताई.

दूसरी रेसलर का बयान

आरोप – ‘मैं मैट पर लेटी थी, बृजभूषण सिंह ने मेरी मर्जी के बिना मेरी टी शर्ट उठाई और हाथ छाती से लेकर पेट तक फेरने लगे. मुझे कमरे में बुलाया, दरवाजा बंद किया और और संबंध बनाने की कोशिश की’

गवाह – (भाई और पति) जब वह ऑफिस से बाहर आई तो परेशान थी. उसने तब कुछ नहीं कहा लेकिन बाद में बताया. तीन-चार अनजान लोगों ने पति को आकर धमकी दी और बृजभूषण सिंह के खिलाफ पीछे हटने को कहा.

तीसरी रेसलर का बयान

आरोप – बृजभूषण सिंह मुझे अपने घर वालों से बात कराते थे. उन्होंने मुझे अपने बिस्तर के पास बुलाया और बिना मेरी मर्जी के जबरदस्ती गले लगाया. उन्होंने मुझे सपलिमेंट देने के बदले में सेक्सुअल फेवर मांगे

गवाह – (मां और तीन पहलवान)

टूर्नामेंट से वापस आकर पहलवान ने मां को बताया. बृजभूषण लगातार उन्हें फोन करते थे कि वह कोट पैंट में अच्छे लगते हैं या धोती कुर्ते में. साथी पहलवानों ने भी आऱोपों को सही बताया. उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाली पहलवान को कोई बृजभूषण सिंह के कमरे मे जाने के लिए बुलाने आया था.

चौथी रेसलर का बयान

आरोप – उन्होंने मेरी टी शर्ट उठाई और नाभि पर सांस चेक करने के बहाने हाथ रखा.

गवाह – (कोच और दो रेसलर)

बृजभूषण सिंह प्रेक्टिस एरिया में आए लड़की के हाथ पकड़कर उनकी सांसे चेक करने लगे. उन्होंने शिकायत करने वाली पहलवान की नाभि पर हाथ रखा जिससे वह घबरा गई थी. लड़की ने बृजभूषण सिंह के ऑफिस से लौटते हुए कोच को इस बारे में सब बताया.

पांचवीं रेसलर का बयान

आरोप – ‘मैं फोटो लेने के लिए आखिरी लाइन में खड़ी थी. आरोपी आया और मेरे साथ खड़ा हो गया. उन्होंने अपना हाथ मेरे कमर के नीचे के हिस्से पर रखा. जब मैंने हाथ हटाया तो उसने कंधे पर जबरदस्ती हाथ रख दिया.’

गवाह – (दो रेफरी) बृजभूषण सिंह ने फोटो के समय गलत तरीके से लड़की को छुआ था. शिकायत करने वाली पहलवान पहले पिछली लाइन में खड़ी लेकिन बाद में वह आगे आ गई.

 

 

    follow google newsfollow whatsapp