Sex Racket: 4 'शीमेल' और 7 थाई लड़कियों के साथ पकड़े गए BJP के कई नेता! स्पा सेंटर में कर रहे थे 'मुंह काला'

FARRUKH HAIDER

11 Jan 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:12 PM)

इंदौर पुलिस ने एक स्पा सेंटर में चल रहे सेक्स रैकेट पर मारा छापा, 10 लड़कियों के साथ 8 कस्टमर्स भी थे जिनमें 3 BJP नेता, Read more crime news today in Hindi, साइबर क्राइम, क्राइम न्यूज़ on Crime Tak.

CrimeTak
follow google news

एमपी के इंदौर में BJP के उन तीन नेताओं की थू-थू हो रही है जो एक ऐसे स्पा सेंटर से पकड़े गए हैं जहां सेक्स रैकेट चल रहा था। सिर्फ इतना ही नहीं पुलिस की रेड में जिस स्कैंडल का खुलासा हुआ है उसमें 4 ऐसी लड़कियां शामिल हैं जो पहले लड़का थीं, इस बात की गवाही उनके पासपोर्ट दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें...

सोचिए ऐसी हालत में BJP के खंडवा के खालवा मंडल के युवा मोर्चा के पदाधिकारियों की गिरफ्तारी हुई है। इतना ही नहीं इंदौर के विजयनगर में चल रहे इस सेक्स रैकेट में गिरफ्तार हुए बीजेपी युवा मोर्चा के महामंत्री विवेक नामदेव के एमपी के वन मंत्री विजय शाह के करीबी संबंध हैं।

इस कार्रवाई को क्राइम ब्रांच और महिला थाना पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन करके अंजाम दिया और इस हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। इस दौरान मौके से थाईलैंड की 10 लड़कियां पकड़ी गई हैं। बीजेपी नेताओं का नाम सामने आने से अब इस मामले ने तूल पकड़ लिया है।

सेक्स रैकेट के मामले में स्पा सेंटर से आपत्तिजनक हालात में गिरफ्तार किए गए बीजेपी नेताओं में,

वरुण यादव, उपाध्यक्ष, युवा मोर्चा मंडल

विवेक नामदेव, महामंत्री, युवा मोर्चा

अशोल सिंगला, कार्यकर्ता

शामिल हैं।

कांग्रेस प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने गिरफ्तार युवकों की फोटो मंत्री के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर तीनों आरोपियों को मंत्री का करीबी बताया था। सलूजा ने दावा किया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से तीन भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता थे। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी दावा किया है कि आरोपी एमपी के वन मंत्री विजय शाह के करीबी हैं, जो कि खंडवा के रहने वाले हैं।

विजय नगर इलाके के एटम स्पा सेंटर में पुलिस ने रेड कर स्कैंडल पकड़ा था। पकड़े गए बीजेपी के तीनों नेता मसाज कराने एटम स्पा गए थे, इस दौरान छापा पड़ गया। पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया, सेक्स स्कैंडल में पकड़ी गईं 10 में से 3 लड़कियां कोविड पॉजिटिव आई हैं।

एक कस्टमर भी संक्रमित मिला है, चौंकाने वाली बात तो ये भी है कि पकड़ी गईं थाईलैंड की 7 लड़कियों में से 4 जेंडर चेंज कराकर लड़की बनी हैं। पहले वे मेल थीं, लड़कियों से जब्त पासपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। पासपोर्ट में 4 लड़कियों का जेंडर मेल लिखा हुआ है।

पूछताछ में थाईलैंड की चार लड़कियों ने बताया कि वे पहले लड़के थे। देह व्यापार के लिए जेंडर चेंज कराया था, पुलिस के मुताबिक भारत आने के बाद ये देह व्यापार में लिप्त हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था। पुलिस ने स्पा सेंटर के मैनेजर संजय को रिमांड पर लिया हुआ है।

अब पुलिस कड़ियां जोड़कर इसमें सभी की भूमिका की जांच कर रही है। इस स्पा की फ्रेंचाइजी को 4 महीने पहले ही भोपाल की दो महिलाओं से लिया बताया जा रहा है। इन दोनों महिलाओं की भूमिका की भी पुलिस जांच कर रही है।

    follow google newsfollow whatsapp