पति, पत्नी और गर्लफ्रेंड का चक्रव्यूह, पति बना हैवान, बीवी के मुंह में पिस्टल घुसाकर मार दी गोली

TANSEEM HAIDER

20 Mar 2024 (अपडेटेड: Mar 20 2024 4:25 PM)

Bihar Crime: पटना के रामकृष्णानगर इलाके में पति के अवैध संबंधों का विरोध करने पर पत्नी के सिर में गोली मार दी।

जांच में जुटी पुलिस

जांच में जुटी पुलिस

follow google news

पटना से राजेश कुमार झा की रिपोर्ट

Bihar Wife Murder: पहले प्यार, फिर शादी, फिर बच्चे और उसके बाद खून। हार की राजधानी पटना में अवैध संबंध का विरोध करने पर एक सनकी ने पत्नी को दर्दनाक मौत दे दी। उसने पत्नी के मुंह में पिस्टल डालकर ट्रिगर दबा दिया। पटना के रामकृष्णानगर थाना इलाके  में एक सनसनीखेज वारदात सामने आया है। पति के अवैध सम्बन्धों का विरोध करना बीवी को भारी पर। इसकी कीतम जान लेकर चुकानी पड़ी। 

यह भी पढ़ें...

शादी, फिर बच्चे और उसके बाद खून

यहां एक सनकी पति ने नशे की हालत में अपने दो बच्चों के सामने ही अपनी पत्नी के मुंह में पिस्टल घुसाकर गोली मार दी। इस घटना में पत्नी की मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद हत्यारा पति मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। 

मुंह में पिस्टल घुसाकर गोली मारी

स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना रामकृष्ण नगर थाने को दी। खबर पाकर मौके पर रामकृष्ण नगर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना की जानकारी देते हुए रामकृष्ण नगर थाना प्रभारी राम कृष्ण भारती ने बताया कि हत्या का कारण के कई बिन्दुओ पर पुलिस तहकीकात कर रही है। 

पति, पत्नी और गर्लफ्रेंड का खेल

पुलिस के मुताबिक पति का दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध था। पत्नी इसका विरोध करती थी। फ़िलहाल कत्ल के बाद से ही पति फरार है उसकी तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। साल 2015 में पूनम देवी की शादी रामकृष्ण नगर के ढलवा गांव में रहने वाले गणेश राय से हुई थी। गणेश राय बिजली मैकेनिक का काम करता था। शादी के बाद दोनों के दो बच्चे है एक  7 वर्ष का एक बेटा अंकुश कुमार एवं 5 वर्ष का एक बेटा आर्यन कुमार पैदा हुआ था।

    follow google newsfollow whatsapp