साउथ अमेरिका के इक्वाडोर (Ecuador) की सबसे बड़ी जेल, लिटोरल पेनिटेंटरी के अंदर शुक्रवार की रात प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच खून-खराबे के बाद कम से कम 68 कैदी मारे गए और 25 घायल हो गए. इससे पहले भी इसी जेल में सबसे भंयकर रक्तपात हुआ था. अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी.
South America की जेल में खूनी खेल, एक-दूसरे की जान के प्यासे हुए कैदी, 68 की मौत
South America की जेल में खूनी खेल, एक-दूसरे की जान के प्यासे हुए कैदी, 68 की मौत
ADVERTISEMENT

14 Nov 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:09 PM)
एक महीने पहले भी हुई थी हिंसा
ADVERTISEMENT
ये घटना इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर की लिटोरल पेनिटेंटरी जेल की है. ये वही जेल है जहां देश के अब तक के सबसे घातक जेल दंगें हुए हैं. करीब एक महीने पहले इसी जेल में हुई हिंसा में कम से कम 119 कैदियों ने अपनी जान गंवाई थी. इस साल इक्वाडोर जेल हिंसा में अब तक 280 से अधिक कैदियों की मौत हो गई है.
सोशल मीडिया पर वायरल हैं हिंसा की वीडियो
जेलों पर कंट्रोल करने की होड़ को लेकर यहां ड्रग्स तस्करी करने वाले गिरोहों के बीच हिंसा होती रहती है. शुक्रवार रात को हुई हिंसा की भी यही वजह थी. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिनमें पीड़ितों को जेल में पीटते और जिंदा जलाते हुए देखा जा सकता है.
ADVERTISEMENT
