Ankita Bhandari Murder Case: उत्तराखंड की अंकिता भंडारी (Ankita Bhandari of Uttarakhand) की हत्या के मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं. अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही उत्तराखंड पुलिस की एसआईटी ने आरोपी को रिमांड पर लिया है और मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है.
Ankita Murder Case: जहां मिली थी अंकिता की लाश , वहां से मिले ये सबूत कई राज खोलेंगे
Ankita Murder Case: जहां मिली थी अंकिता की लाश , वहां से मिले ये सबूत कई राज खोलेंगे
ADVERTISEMENT
01 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:27 PM)
सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी कि पुलिस अधिकारी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है. हालांकि, जब Crimetak ने वैभव प्रताप से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कि उनसे पूछताछ की गई लेकिन उनकी गिरफ्तारी की खबर पूरी तरह गलत थी.
ADVERTISEMENT
सब इंस्पेक्टर 18 सितंबर की घटना के बाद से छुट्टी पर है. अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच में खुलासा हुआ है कि मुख्य आरोपी पुलकित आर्य ने पीड़िता की हत्या के एक दिन बाद पटवारी वैभव से मुलाकात की थी. पटवारी एक गाँव का प्रशासनिक अधिकारी होता है जो भूमि अभिलेखों के रखरखाव के लिए जिम्मेदार होता है.
वैभव वही है जिसके पास सबसे पहले अंकिता के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी. आरोपों के बाद उन्हें उनके पद (पटवारी) से निलंबित कर दिया गया है.
क्या है मामला?
उत्तराखंड में ऋषिकेश के पास एक रिसॉर्ट में 19 वर्षीय रिसेप्शनिस्ट अंकिता भंडारी की कथित तौर पर रिसॉर्ट मालिक और उसके दो साथियों ने हत्या कर दी थी.
इससे पहले, 18 सितंबर को संदिग्ध हालात में अंकिता लापता हो गई थी. इस मामले में अंकिता के दोस्त पुष्प ने उसके परिवार और पुलिस को सूचना दी थी. पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई नहीं की थी. इसके बाद अंकिता केस को लोगों ने सोशल मीडिया पर उठाया. जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ा तब 23 सितंबर को पूर्व मंत्री के बेटे पुलकित आर्य समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था.
ADVERTISEMENT
