दमन में बीजेपी नेता की हत्या से हड़कंप, लंदन ने आए भाई ने ही भाई का मर्डर कर दिया, वजह आपको चौंका देगी

Daman BJP Leader Murder News: केंद्र शासित प्रदेश दमन में बीजेपी नेता की हत्या का मामला सामने आया है। 

CrimeTak

• 05:23 PM • 15 May 2024

follow google news

Daman BJP Leader Murder News: केंद्र शासित प्रदेश दमन में बीजेपी नेता की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां बीजेपी नेता विक्की टंडेल की हत्या कर दी गई। ये हत्या किसी और ने नहीं, बल्कि उन्हीं के भाई ने की। धारदार हथियार से ये हत्या की गई। पुलिस के मुताबिक, इस हत्याकांड की वजह प्रॉपर्टी विवाद है। इस मामले की पुलिस गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को अरेस्ट कर लिया गया है।

आरोपी कुछ ही दिन पहले लंदन से आया था 

पुलिस के मुताबिक, आरोपी अशोक थोड़े दिनों पहले ही लंदन से दमन आया था। यहां वो अपने भाई के साथ रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, देर रात विक्की जब घर आया तभी उसके बड़े भाई के साथ उसकी कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ गई कि उसने विक्की पर किसी तेज धार हथियार से हमला कर दिया। उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को कॉल कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन शुरू हुई। पुलिस ने विक्की के घर पर रेड की, लेकिन अशोक वहां से गायब मिला।

सीसीटीवी से मिला सुराग

पुलिस ने आसपास सीसीटीवी फुटेज चेक किए। इस दौरान पुलिस को अहम सुराग मिला। इस सुराग के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंच गई। रेड करके अशोक टंडेल को गिरफ्तार कर लिया गया। उसने अपने गुनाह कुबूल कर लिया। अशोक ने बताया कि संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। इसी वजह से उसने आवेश में आकर अपने ही भाई का मर्डर कर दिया। मृतक विक्की दमन में बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष था।
 

    follow google newsfollow whatsapp