अफ्रीकी देश चाड के दो शहरों में जमकर बवाल प्रदर्शन के दौरान चली गोलियां, 60 लोग मारे गए

Firing On Protester: चाड के दो मुख्य शहरों में प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा बल की तरफ से की गई फायरिंग में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई।

CrimeTak

21 Oct 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:28 PM)

follow google news

Africa Crime: अफ्रीकी देश चाड (Chad) में अंतरिम नेता महामत इदरिस डेबी का कार्यकाल दो साल के लिए बढ़ाए जाने का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों (Protesters) पर सुरक्षाबलों द्वारा की गई गोलीबारी (Firing) में कम से कम 60 लोगों की मौत हो गई है। बृहस्पतिवार को हुई हिंसा के बाद प्राधिकारियों ने कर्फ्यू लगा दिया है। चाड सरकार के प्रवक्ता अजीज महामत सालेह ने बताया कि राजधानी एनजमीना में हिंसा में कम से कम 30 लोग मारे गए हैं।

Crime In Africa : हालांकि, एनजमीना में सरकार विरोधी मार्च का आयोजन करने वालों ने सुरक्षाबलों की गोलीबारी में 40 लोगों के मारे जाने की बात कही है। वहीं, चाड के दूसरे सबसे बड़े शहर मोउनदोउ के मुर्दाघर के एक अधिकारी के अनुसार, शहर में 32 अन्य प्रदर्शनकारी मारे गए हैं।

Crime In Africa : डेबी बीते साल दशकों तक चाड की सत्ता संभालने वाले अपने पिता की हत्या के बाद अंतरिम नेता चुने गए थे। बृहस्पतिवार का प्रदर्शन उनके कार्यकाल का अब तक का सबसे हिंसक प्रदर्शन था। अप्रैल 2021 में देश के उत्तर में युद्ध के मैदान में चाड के सैनिकों से मिलने पहुंचे तत्कालीन राष्ट्रपति इदरिस डेबी इटनो की विद्रोहियों ने हत्या कर दी थी।

Crime In Africa : एक सरकारी प्रवक्ता ने शुरू में बताया था कि प्रदर्शनकारियों पर चली गोलीबारी में दस पुलिसवाले भी मारे गए हैं। बताया जा रहा है कि यूएनडीए पार्टी के कार्यालय पर प्रदर्शनकारियों ने धावा बोल दिया था और बिल्डिंग में आग लगा दी थी।

यहां प्रदर्शनकारी देश में मिलिट्री राज खत्म करने और लोकतंत्र की बहाली को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। बीते तीन दशकों से इस अफ्रीकी देश में मिलिट्री शासन है, जिसकी वजह से राजनीतिक बदहाली को लेकर लोगों में ज़बरदस्त गुस्सा है।

आरोप यही लगाया जा रहा है कि इस अफ्रीकी देश में मिलिट्री शासकों ने देश में पनपने वाली सभी सियासी पार्टियों का वजूद ही खत्म कर दिया है। और मिलिट्री शासन की सख्तियों से अब चाड के लोग उकता गए हैं।

    follow google newsfollow whatsapp