पंकज जैन के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
AAP Party MLA'S Update: बीजेपी का 'OPERATION LOTUS' फेल! सभी विधायकों से हुआ संपर्क - आप
AAP Party MLA'S Update: बीजेपी का 'OPERATION LOTUS' फेल! आप पार्टी ने ये दावा किया है। उनका कहना है कि सभी विधायकों से संपर्क हो गया है।
ADVERTISEMENT

25 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:25 PM)
AAP Party MLA'S Update: दिल्ली में आप पार्टी फिर जीत गई। आदमी पार्टी ने गुरुवार 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई थी। बैठक शुरू होने के कुछ देर बाद ही इस मसले पर तस्वीर साफ हो गई। मीटिंग शुरू होने के करीब 40 मिनिट बाद बताया गया कि सभी विधायकों से संपर्क हो गया है।
ADVERTISEMENT
विधायक दल की बैठक में आप के 54 विधायक पहुंचे। वहीं 8 विधायक इस समय दिल्ली से बाहर हैं। जो विधायक दिल्ली से बाहर हैं, उनमें सतेंद्र जैन (जेल में), मनीष सिसोदिया (हिमाचल में) और राम निवास गोयल (अमेरिका में) भी शामिल हैं।
बैठक खत्म होने के बाद सभी विधायक राजघाट पहुंचे हैं। उनके साथ अरविंद केजरीवाल भी थे। इससे पहले खबर आई थी कि आप के कुछ विधायकों से संपर्क नहीं हो पा रहा है, लेकिन बाद में तस्वीर साफ हो गई।
ADVERTISEMENT
