गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 10 लोगों की मौत 3 बच्चों की तलाश जारी

10 people died during Ganesh idol immersion Search continues for 3 kids

CrimeTak

20 Sep 2021 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:05 PM)

follow google news

लोग गणेश जी की पूजा करते हैं। उनकी प्रतिमा को नदी में विसर्जित करते हैं ताकि भगवान उनके घरों में खुशहाली लाए, लेकिन कुछ परिवारों के लिए गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जित करना बहुत भारी पड़ गया। गणेश प्रतिमा विसर्जन की वजह से रविवार को देश के कई इलाकों में लोगों के डूबने की घटनाएं हुई। मुंबई के वर्सोवा बीच पर विसर्जन के दौरान 5 बच्चे डूब गए जिसमें 2 को बचा लिया गया। इसी तरह यूपी के बाराबंकी में भी बड़ा हादसा हो गया और विसर्जन के दौरान 5 श्रद्धालु कल्याणी नदी में डूब गए। डूबने वालों में एक महिला और 4 पुरुष हैं। वहीं, एमपी में भी पांच लोगों को मौत हो गई।

यूपी के बाराबंकी में हादसे में 5 की मौत

यहां गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान 5 लोगों को मौत हो गई। जिले के मसौली थाना क्षेत्र के सहादतगंज में नारायण धर पांडेय के यहां गणेश प्रतिमा रखी गई थी। परिवार के सभी लोग विसर्जन के लिए कल्याणी नदी पर गए थे, लेकिन एकाएक ये हादसा हो गया।

मध्य प्रदेश के भिंड में हुआ हादसा, कुल पांच लोगों की मौत

गणेश विसर्जन के बाद तालाब में नहाने उतरे चार बच्चों की तालाब में डूबने से मौत हो गई। मृतकों में दो सगे भाई भी शामिल हैं। घटना मेहगांव इलाके में स्थित तालाब की है। दरअसल, रविवार को मौ रोड पर स्थित वन खंडेश्वर मंदिर के पास तालाब में मेहगांव के लोगों द्वारा गणेश विसर्जन किया जा रहा था। गणेश विसर्जन के दौरान मेहगांव के बच्चे भी तालाब पर मौजूद थे। बच्चों ने तालाब में नहाने की कोशिश की लेकिन वहां मौजूद उनके परिजनों ने उन्हें रोक दिया। हालांकि इसके बाद परिजनों के जाने के बाद बच्चे तालाब में नहाने के लिए उतर गए, लेकिन गहरे पानी में जाने की वजह से चारों बच्चे पानी में डूब गए। उधर, प्रदेश के राजगढ़ जिले लीमाचौहान थाना अंतर्गत काचरिया ग्राम में 17 साल का लड़का ब्रज सिह गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान गांव के ही कुएं में गया। बाद में उसकी भी मौत हो गई।

मुंबई के वर्सोवा बीच पर 5 बच्चे डूबे

मुंबई के वर्सोवा बीच पर गणपति विसर्जन के दौरान 5 बच्चे समुद्र में डूब गए, जिनमें से 2 बच्चों को वर्सोवा पुलिस स्टेशन के एक कॉन्स्टेबल ने सुरक्षित बचा लिया है, जबकि तीन बच्चे अभी भी मिसिंग है। हालांकि देर रात तक समुद्र में डूबे तीनों बच्चों की तलाश जारी थी। समुंद्र में डूबे तीनों बच्चे वर्सोवा गांव के पास के रहने वाले हैं, जिनकी उम्र करीब 18 से 22 वर्ष तक का बताई जा रही है। शव की तलाशी के लिए अभियान जारी है।

    follow google newsfollow whatsapp