Dehradun Video: इंसानों ने शहर छोड़कर जंगलों का रुख किया है। जंगल में अतिक्रमण किया जा रहा है। वहीं जंगली जानवरों का रिहायशी इलाकों में चहलकदमी करना आम बात हो गया है। ऐसा ही एक वीडियो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में एक तेंदुआ राजधानी के रिहायशी इलाके में घूमता दिख रहा है।
Video: जंगल छोड़ देहरादून शहर में घुसा तेंदुआ, सीसीटीवी में तेंदुएं की चहलकदमी हुई कैद, जाल लगाकर तलाश जारी
ADVERTISEMENT
16 Jan 2024 (अपडेटेड: Jan 16 2024 6:15 PM)
Leopard Video: तेंदुए का वीडियो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सामने आया है। सीसीटीवी फुटेज में एक तेंदुआ राजधानी के रिहायशी इलाके में घूमता दिख रहा है।
देहरादून की सड़कों पर तेंदुआ
ADVERTISEMENT
जैसा कि स्थानीय लोगों का दावा है कि यह वही तेंदुआ है जिसने रविवार को देहरादून में कैनाल रोड के पास एक 12 वर्षीय लड़के पर हमला किया था। सीसीटीवी फुटेज में एक तेंदुआ देहरादून की वृन्दावन कॉलोनी में घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक ये तेंदुआ अभी भी वन विभाग की टीमों द्वारा लगाए गए जाल से दूर है।
ADVERTISEMENT
