पंकज खेलकर के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
Maharashtra Girl Molestation Viral Video: लड़की को सरेआम छेड़ते रहे वहशी, किसी ने नहीं की मदद
ADVERTISEMENT
27 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 27 2023 1:07 PM)
महाराष्ट्र के संभाजी नगर में बीच सड़क पर दिनदहाड़े बदमाशों के एक झुंड ने एक लड़की के साथ बदसलूकी की।
Maharashtra Girl Molestation Viral Video: महाराष्ट्र के संभाजी नगर में बीच सड़क पर दिनदहाड़े बदमाशों के एक झुंड ने एक लड़की के साथ बदसलूकी की। उसके साथ मारपीट की। उसके दुपट्टे को खींचने की कोशिश की। ताज्जुब की बात ये है कि आसपास के लोग लड़की के साथ हो रही बदसलूकी को चुपचाप देखते रहे। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
ADVERTISEMENT
ये घटना 24 अप्रैल को दोपहर में हुई थी। सड़क पर बुर्के में एक अकेली लड़की जा रही है। 5-6 लड़के बुरी नीयत के साथ उसके पीछे पड़ गए। देखते ही देखते लड़कों का झुंड लड़की के साथ बदसलूकी करने लगा। पहले बैग से पकड़ते हैं। लड़की चीखने लगती है।
किसी तरह लड़की इन वहशियों के झुंड से छुटकर आगे बढ़ती हैं। लड़कों ने इसका पीछे फिर भी नहीं छोड़ा। कुछ कदम चलने के बाद इन्हीं लड़कों के झुंड में से एक लड़का उस अकेली लड़की का दुपट्टा खींचना शुरू कर देता है। दूसरा उसे रोकता है। इस दौरान एक लड़का पीछे से लड़की का हाथ मरोड़कर मोबाइल छीनने लगता है। आखिरकार लड़के उसका मोबाइल छीन लेते हैं और भाग जाते है। बदमाशों ने इसका वीडियो भी बनाया। इस दौरान मजहब पर भी टिप्पणियां की। बहरहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ADVERTISEMENT
