FSL की टीम ने अतीक और अशरफ को फिर से किया जिंदा, देखें वीडियो

21 Apr 2023 (अपडेटेड: Apr 21 2023 5:44 PM)

follow google news

Atiq Ahmed Murder: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के पांच दिन बाद FSL ने उन दोनों को फिर से किया जिंदा.

Atiq Ahmed Murder: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के पांच दिन बाद उन दोनों को फिर से जिंदा कर उनका मर्डर किया गया. असल में दो जिंदा इंसान को अतीक और अशरफ का रूप दिया गया. उसी तरह सफेद कपड़े पहनाए गए. सिर पर पगड़ी थी. ठीक उसी तरह से दोनों को पुलिस गाड़ी में उसी अस्पताल के बाहर लाया गया. ठीक पहले जैसे ही मौके पर पुलिस और पत्रकार थे. आखिर में उसी तरह से हमलावर और अतीक की कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मार दी. फिर दोनों नीचे गिरते हैं और आखिर में ताबड़तोड़ कई राउंड फायरिंग होती है और मौके पर दोनों की फिर से मौत हो जाती है.

Atiq Ahmed Murder Live Demo: असल में ये सबकुछ अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के सीन को रीक्रिएट करने के लिए किया गया. जिसमें सबकुछ ठमी के तौर पर बनाया गया. इस सीन को रीक्रिएट करने के दौरान उसी तरह से सबकुछ फिल्माया गया. मौके पर फॉरेंसिक टीम मौजूद थी. FSL की टीम असल में मौके पर हर तरह के सबूत को देखना चाहती है. इस सीन में और क्या-क्या हुआ जानने के लिए देखिए ये खास रिपोर्ट.

    follow google newsfollow whatsapp