Akansha Dubey News : भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत से पहले का CCTV मिला, दिखा ये शख्स

SUNIL MAURYA

31 Mar 2023 (अपडेटेड: Mar 31 2023 4:31 PM)

Akansha Dubey News भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत से पहले देखा गया था ये शख्स, CCTV में दिखा हैरान करने वाली बातें..

follow google news

वाराणसी से रौशन जायसवाल की रिपोर्ट

Bhojpuri Actress akansha dubey CCTV : वाराणसी के सारनाथ थाना क्षेत्र के एक होटल में 26 मार्च की रात भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की हुई मौत के मामले में चौंकाने वाला सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस सीसीटीवी फुटेज में साफतौर पर देखा जा सकता है कि आखिर वह कौन शख्स था जो आधी रात को आकांक्षा दुबे को उसके न केवल होटल तक बल्कि होटल के कमरे तक और फिर होटल के कमरे में भी समय बिताया है.

यह भी पढ़ें...
Bhojpuri Actress akansha dubey 



भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत को 6 दिन बीतने के बाद भी आरोपी भोजपुरी सिंगर समर सिंह और उसका भाई संजय सिंह फरार हैं. ये दोनों पुलिस के लिए चुनौती बने हुए हैं. इसी बीच उस शख्स का भी वीडियो सीसीटीवी कैमरे के जरिए सामने आ गया है. जिसपर परिवार वाले बार-बार सवाल खड़े कर रहे हैं कि आखिर पुलिस ने उस संदीप सिंह को कैसे छोड़ दिया?

जिसने शनिवार यानी 25 मार्च की आधी रात आकांक्षा दुबे को अपनी कार से छोड़ने वाराणसी के सारनाथ क्षेत्र के होटल सोमेंद्र रेजिडेंसी तक आया था. उस समय न केवल संदीप सिंह ने आकांक्षा को होटल तक छोड़ा बल्कि वह होटल के कमरे तक भी आया था और आकांक्षा दुबे के कमरे में भी उसके साथ कुछ वक्त तक रहा था. लगभग 17 मिनट तक दोनों एक साथ देखे गए. जिसके बाद संदीप सिंह होटल से निकलकर अपनी कार में सवार होकर निकल गया था. सीसीटीवी फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि संदीप सिंह और आकांक्षा दुबे रविवार की देर रात लगभग 1:50 पर एक काले रंग की एसयूवी गाड़ी से होटल के गेट तक आते हैं. फिर ब्लू जींस और काले रंग के टॉप में आकांक्षा संदीप सिंह के साथ होटल के अंदर जाती है. 

Bhojpuri Actress akansha dubey 

रिसेप्शन से होते हुए दोनों अपने 105 नंबर कमरे की गैलरी तक आते हैं और फिर बगल के कमरेमें आकांक्षा कीओर से छोड़ीगई कमरे कीचाबी को आकांक्षाथोड़ी देर बादजब ले लेतीहै तो वहपहले कमरे मेंचली जाती हैऔर उसके पीछेसंदीप सिंह भीकमरे में उसकेसाथ चला जाताहै. बताया जाता है किकुछ वक्त बितानेके बाद संदीपसिंह निकलकर कमरेसे अपनी कारमें सवार होकरवापस चला गया. रात 2:15 बजेके बाद लगभग 2:30 बजे आकांक्षा इंस्टाग्राम पर लाइव भी होती है जिसमें वह रोती हुई दिखाई पड़ती है. इसके बाद आकांक्षा को रविवार को सीधे सुबह लगभग 10 बजेके बाद कमरा खुलने पर पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता हुआ मृत अवस्था में पाया गया था.

    follow google newsfollow whatsapp