ukraine russia war : पुतिन ने क्यों किया झूठा दावा ?

CHIRAG GOTHI

04 Mar 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:14 PM)

ukraine russia war: why did Putin make false claim? ukraine russia war : पुतिन ने क्यों किया झूठा दावा ? do read more and latest crime stories at crime tak website.

CrimeTak
follow google news

ukraine russia war : तो क्या यूक्रेन भारतीयों को बंधक बना रहा है ? ऐसा कहना है रूस का। भारत सरकार की पूरी कोशिश है कि वहां फंसे सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द निकाला जाए, लेकिन रूस के राष्ट्रपति ने बड़ा दावा करते हुए कहा है कि यूक्रेन द्वारा कई भारतीयों को बंधक बनाया गया था। उनकी माने तो तीन हजार से ज्यादा छात्रों को यूक्रेन ने बंधी बनाया था जिन्हें बाद में रूसी सेना ने रिहा करवाया।

ये बड़ा बयान राष्ट्रपति पुतिन ने सिक्योरिटी काउंसिल की बैठक के बाद दिया। भारत के विदेश मंत्रालय ने साफ कर दिया है कि यूक्रेन द्वारा किसी भी भारतीय को किसी भी समय बंधक नहीं बनाया गया है।

यह भी पढ़ें...

अब तक कितने भारतीयों की वतन वापसी?

विदेश मंत्रालय के आंकड़े बताते हैं कि मिशन गंगा के तहत 6,400 भारतीयों की अभी तक सफल वतन वापसी हो चुकी है। 30 उड़ानों में इस लक्ष्य को हासिल किया गया है। अभी 18 और फ्लाइट शेड्यूल हैं, ऐसे में और भी कई भारतीयों की जल्द वतन वापसी हो जाएगी। सरकार की माने तो आने वाले दो से तीन दिनों में मिशन गंगा का और विस्तृत रूप दिखने वाला है और हजारों भारतीयों की वापसी हो जाएगी।

    follow google newsfollow whatsapp