Sidhu Moosewala: 'मूसेवाला को मार दिया...', गुर्गों ने बताया था लॉरेंस बिश्नोई को, सुनें Exclusive AUDIO

CHIRAG GOTHI

22 Jul 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:23 PM)

Sidhu Moosewala Murder Case Update: एक इंटरसेप्टेड कॉल Crime Tak के हाथ लगी है। इससे साफ हो गया है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टमाइंड लॉरेंस बिश्नोई lawrence bishnoi ही था।

CrimeTak
follow google news

अरविंद ओझा की रिपोर्ट

Sidhu Moosewala Murder Case Update: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। एक इंटरसेप्टेड कॉल Crime Tak के हाथ लगी है। इससे साफ हो गया है कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या का मास्टमाइंड लॉरेंस बिश्नोई ही था। मूसेवाला की हत्या के ठीक बाद लॉरेंस के गुर्गों ने उसे कॉल किया था। इस कॉल में गुर्गों ने मिशन पूरा होने की जानकारी अपने आका को दी थी।

यह भी पढ़ें...

सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में यह 1 मिनट 30 सेकंड का एक इंटरसेप्टेड कॉल साबित करता है कि हत्या के बाद तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को मिशन पूरा होने की जानकारी दी गई। इससे साफ होता है कि हाई सिक्योरिटी तिहाड़ जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई मोबाइल फोन का इस्तेमाल करता था।

मूसेवाला के मर्डर के बाद क्या बात हुई?

लॉरेंस का शूटर अज्ञात शख्स से बोलता है: हैलो... बात हो सकती है?

अज्ञात शख्स: हां, बिल्कुल हो सकती है...

शूटर: बात करवाना...एक जरूरी बात है

अज्ञात शख्स: एक मिनट रुको...

लॉरेंस से शूटर:- मैं केहा स्पीकर ऑन तो नहीं...गोल्डी नूं लाई फोन...मेरी गल्ल

शूटर: सुन.. बहुत मुबारकां...परा (भाई) को...ठीक हो...ठीक हो

लॉरेंस: हां...

शूटर: मैं केहा कि ज्ञानी चढ़ा दित्ता गड्डी

लॉरेंस: हैं... (मतलब लॉरेंस को कुछ समझ नहीं आता है)

शूटर फिर से बोलता है: ज्ञानी चढ़ा दित्ता गड्डी

लॉरेंस: की करता....

शूटर: मैं केहा कि ज्ञानी चढ़ा दित्ता गड्डी...मूसेवाला मार दित्ता....(मार दिया)

लॉरेंस: मारता...ओके काट दो (कॉल डिस्क्नेक्ट करने की कहता है)

अब इस Audio के आने से कई सवाल जरूर खड़े हो गए है।

    follow google newsfollow whatsapp