Bihar Crime News: बिहार के गया जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. डुमरिया प्रखंड के मैगरा थाना क्षेत्र के पचमह गांव में लोगों ने डायन होने के आरोप लगाकर एक महिला को जिंदा जला दिया. पहले तो लोगों ने महिला को पीट-पीटकर अधमरा कर दिया, फिर उसके ऊपर पेट्रोल छिड़क जिंदा जला दिया. इससे पहले सभी ग्रामीणों ने उसके घर में आग लगाकर पूरे सामान को तहस-नहस कर बर्बाद कर दिया.
Bihar: महिला को डायन बता भीड़ ने पीटा, पेट्रोल डालकर जिंदा जलाया
Bihar: महिला को डायन बता भीड़ ने पीटा, डायन बताकर महिला को जिंदा जलाया
ADVERTISEMENT

06 Nov 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:29 PM)
वहीं घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करना चाहा लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस वाले पर ही पथराव करना शुरू कर दिया. जहां से पुलिस पैदल ही जान बचाकर भाग गई,बाद में कई थानों की भरी पुलिस बल के साथ गांव में पहुंची. महिला को जिंदा जलाकर मारने की घटना काफी खौफनाक है. पुलिस जैसे ही अपनी जान बचाकर भागी, इसी बीच महिला को लोगों ने जलाकर मार डाला. मृतक महिला की पहचान 40 साल की हेमंती देवी पति अर्जुन दास के रूप में हुई है.
ADVERTISEMENT
इस घटना को लेकर मृतक के पति ने बताया कि गांव के ही चंद्रदेव भुइयां के बेटे की एक महीने पहले मौत हो गई थी.उसी मामले में लोगों ने उसकी पत्नी पर डायन होने का आरोप लगाया था. बीच में पंचायत बिठाकर हल निकालने की कोशिश की गई, लेकिन कुछ बात नहीं बन सकी. इसके बाद आज फिर से दोनों पक्ष के लोगों ने झारखंड के आसपास के इलाके से ओझा को बुलाया था.
इस मामले पर इमामगंज DSP मनोज राम ने बताया कि मैगरा थाना क्षेत्र के पचमह गांव में एक महिला को डायन बता कर जिंदा जलाने की सूचना मिली. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. गांव के कुछ लोगों द्वारा महिला के साथ मॉब लिंचिंग भी की गई. मामले में जांच जारी है.
ADVERTISEMENT
