अशरफ वानी के साथ चिराग गोठी की रिपोर्ट
अफगानिस्तान: काबुल की मस्जिद में ब्लास्ट, 20 लोगों की मौत, 40 से ज्यादा घायल
Blast in Kabul Mosque: अफगानिस्तान के काबुल में बम धमाका हुआ है। मस्जिद में हुए इस ब्लास्ट में 20 लोगों की मौत हुई, जब कि 40 के करीब लोग घायल बताए जा रहे हैं।
ADVERTISEMENT

18 Aug 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:25 PM)
Blast in Kabul Mosque: अफगानिस्तान के काबुल में मस्जिद में धमाका हुआ। इसमें 20 लोगों की मौत हो गई , जब कि 40 घायल है। काबुल के इमरजेंसी हॉस्पिटल ने बताया है कि कुल 27 लोगों को वहां भर्ती कराया गया है। इसमें पांच बच्चे भी शामिल हैं। अफगानिस्तान की सुरक्षा एजेंसिया ने इसके पीछे पाकिस्तान का हाथ होने की आशंका जताई। वहीं किसी संगठन ने इस धमाके की जिम्मेदारी नहीं ली है।
ADVERTISEMENT
पूरे इलाके को तालिबान के सिक्योरिटी गार्ड्स ने सील कर दिया। घायलों को काबुल के अलग-अलग हॉस्पिटल में पहुंचाया गया। जानकारी के मुताबिक, काबुल शहर के सर-ए-कोटल खैरखाना में यह बम धमाका हुआ।
बीते कई महीनों में ऐसे कई हमले हुए हैं, जिनमें मस्जिदों को ही निशाना बनाया गया है। अफगानिस्तान में इस वक्त तालिबान की सरकार है।
ADVERTISEMENT
