Women Prisoners in India : देश में महिला कैदियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आकड़ों पर नजर डालें तो तमिलनाडु ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा महिला कैदी जेलों में बंद है, जब कि राजधानी दिल्ली दूसरे नंबर पर है। देश में महिला कैदियों की क्या हालात है ? ये सवाल राज्यसभा में एमपी प्रो. मनोज झा ने किया। उन्होंने इस दौरान सरकार से कई सवाल पूछे। मसलन
Women Prisoners in India: सबसे ज्यादा तमिलनाडु और उसके बाद दिल्ली में बंद है महिला कैदी!
Women Prisoners in India : देश में महिला कैदियों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आकड़ों पर नजर डालें तो तमिलनाडु ऐसा राज्य है, जहां सबसे ज्यादा महिला कैदी जेलों में बंद है।
ADVERTISEMENT

14 Dec 2022 (अपडेटेड: Mar 6 2023 4:32 PM)
1. देश में केवल महिला जेलों की संख्या कितनी है? और जेलों की महिला कैदियों के लिए औसत क्षमता कितनी है? उनका राज्यवार ब्यौरा क्या है ?
ADVERTISEMENT
सवाल नंबर 2 - ऐसी कितनी कैदी है, जो बेड नहीं होने की वजह से जमीन पर सोती है?
सवाल नंबर 3 - 10 महिला कैदियों द्वारा साझा किए गए स्नान कक्षों की संख्या कितनी है?
सवाल नंबर 4 - कितने जेलों में महिला डॉक्टर नहीं हैं?
सवाल नंबर 5 - क्या महिला कैदियों को प्रदान किया जाने वाला वेतन पुरुषों के बराबर है?
सवाल नंबर 6 - क्या महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की रिपोर्ट ('कारागार में महिलाएं' (2018) का पालन हो रहा है? यदि नहीं, तो इसके क्या कारण हैं?
इस पर गृह राज्यमंत्री अजय कुमार मिश्रा ने जवाब दिया। उन्होंने एनसीआरबी (NCRB)रिपोर्ट का हवाला दिया। इस रिपोर्ट के मुताबिक, पूरे देश में 32 महिला जेलें है। इसमें 6767 महिला कैदियों को कैद किया जा सकता है। इस वक्त महिला जेलों में 3808 महिला कैदी बंद है। सबसे ज्यादा तमिलनाडु में 574 महिला कैदी बंद है। ये डाटा 2021 तक का है।
इसके बाद दिल्ली में 559 महिला कैदी बंद है। इसके अलावा महाराष्ट्र, गुजरात, बिहार,पंजाब, तेलंगाना, यूपी, राजस्थान, और पश्चिम बंगाल में यानी हरेक राज्य में 200 से ज्यादा महिला कैदी बंद है।
इनमें कई कैदी अभी विचाराधीन है और कई महिला कैदियों को सजा हो चुकी है। कई छोटे अपराधों में बंद है तो कई बड़े-बड़े अपराधों में बंद है।
ADVERTISEMENT

